Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! जन सेवा ही परम धर्म है :  कृष्ण पखरेटिया !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! पुलिस ने हासिल हुई बड़ी सफलता,नशे की सबसे बड़ी खेप में 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद !

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! आरएस बाली ने परिवार पर लगे आरोपों को किया खारिज !

      Khabar Himachal Se

      लाहौल ! यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! पुलिस ने हासिल हुई बड़ी सफलता,नशे की सबसे बड़ी खेप में 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! गरीबों की जेब पर चोट, सीमेंट टैक्स बढ़ाने पर भड़के जयराम !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उचित दिनचर्या अपनाने का लोगो से किया आग्रह !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      ऊना-हिमाचल को केंद्र से नही मिली पर्याप्त सहायता राशि : रायजादा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      ऊना-शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार - उपमुख्यमंत्री !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • ऊना-शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार - उपमुख्यमंत्री !
  • शिमला ! कांग्रेस सरकार में जनता का जीना मुश्किल, जनता महसूस कर रही सत्ता में लाकर हुई भूल - जयराम !
  • शिमला ! कुत्ते और बंदरों की समस्या को लेकर लोग उतरे सड़कों पर,नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा !
  • शिमला ! त्यौहारी सीजन में अतिक्रमण को लेकर विवाद, विधायक हरीश जनारथा के आश्वासन के बाद खुली रही दुकानें !
  • शिमला ! सड़कों पर सड़ रहा एचपीएमसी द्वारा खरीदा गया सेब, बागवानों को सताने लगी पेमेंट की चिंता !
  • शिमला ! अधिकारियों के साथ-साथ लोगों को भी एफआरए अधिनियम की जानकारी होना आवश्यक - जगत सिंह नेगी !
  • शिमला ! उपायुक्त ने सीएम का शिमला पहुँचने पर किया स्वागत !
  • शिमला ! अधिकारियों के साथ-साथ लोगों को भी एफआरए अधिनियम की जानकारी होना आवश्यक - जगत सिंह नेगी !
  • शिमला ! मोदी सरकार में राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के स्वर्णकाल में भारत: अनुराग सिंह ठाकुर ! 
  • चम्बा ! जिला सहकारिता विकास समिति की 5 वीं बैठक आयोजित !
  • ऊना-हिमाचल को केंद्र से नही मिली पर्याप्त सहायता राशि : रायजादा !
  • शिमला ! विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर व्यावसायिक शिक्षण संस्थान !
  • सोलन ! विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उचित दिनचर्या अपनाने का लोगो से किया आग्रह !
  • सोलन ! गरीबों की जेब पर चोट, सीमेंट टैक्स बढ़ाने पर भड़के जयराम !
  • लाहौल ! यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी !
  • धर्मशाला ! आरएस बाली ने परिवार पर लगे आरोपों को किया खारिज !
  • बिलासपुर ! पुलिस ने हासिल हुई बड़ी सफलता,नशे की सबसे बड़ी खेप में 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद !
  • चम्बा ! जन सेवा ही परम धर्म है :  कृष्ण पखरेटिया !
  • शिमला ! नगर निगम और व्यापारियों के बीच बड़ा विवाद,व्यापार मंडल के बंद के खिलाफ उतरे व्यापारी !
  • चम्बा ! महाविद्यालय चम्बा में सत्र 2025-26 के लिए अभिभावक- अध्यापक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन !
और अधिक खबरें

चम्बा ! जन सेवा ही परम धर्म है :  कृष्ण पखरेटिया !

September 29, 2025 @ 10:14 pm

बिलासपुर ! पुलिस ने हासिल हुई बड़ी सफलता,नशे की सबसे बड़ी खेप में 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद !

September 29, 2025 @ 10:10 pm

धर्मशाला ! आरएस बाली ने परिवार पर लगे आरोपों को किया खारिज !

September 29, 2025 @ 09:42 pm

लाहौल ! यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी !

September 29, 2025 @ 08:26 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का किया गया शुभारंभ ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का किया गया शुभारंभ ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - February 16, 2023 @ 07:21 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,16 फरवरी ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पीटरहॉफ शिमला से दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगभग 70 लाख आबादी वाले हिमाचल प्रदेश को 24 घंटे डीडी हिमाचल प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले मंत्री हैं, इसलिए यह सेवा शुरू हो पाई है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने की थी तथा समय के साथ-साथ दूरदर्शन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दलगत राजनीति में विश्वास नहीं करती और केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेशवासियों को जन-सुविधाएं प्रदान करने और राज्य के विकास के लिए काम करेगी। केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचा कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र की अन्य योजनाओं में भी हिमाचल प्रदेश को उसका हक मिलना चाहिए। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी पर्यटन पर निर्भर करती है तथा डीडी हिमाचल पर पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रमों से इस क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा तो इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा राज्य सरकार ने इनके दोहन के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत अधोसंरचना सृजित की जा रही है ताकि यहां पर उनकी यात्रा आरामदायक एवं सुविधाजनक हो। मुख्यमंत्री ने प्रसार भारती प्राधिकरण से आग्रह कि वे हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पर्यटन क्षमता को देश व विदेश में प्रसारित करें ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां भ्रमण पर आएं। इससे न केवल प्रदेश के लोगों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें प्रदेश की खूबसूरत वादियों से रूबरू होने का सुअवसर प्राप्त होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा कार्य तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया और प्रदेशवासियों को डीडी हिमाचल की सेवाएं चौबीस घंटे उपलब्ध होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में दूरदर्शन चैनल का 24 घंटे प्रसारण शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। डीडी हिमाचल डीटीएच पर भी उपलब्ध होगा, जिसके माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पर्यटन व धार्मिक स्थलों, खेल गतिविधियों तथा विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित जानकारी देश और दुनिया तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा। साथ ही, हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत को भी एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा, जिसके लिए दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम चित्रहार की तर्ज पर हिमाचली संगीत पर कार्यक्रम प्रसारित किया जाए। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले देवभूमि के स्वतंत्रता सेनानियों तथा सेना में सेवाएं देने वाले वीर सैनिकों के साहस की शौर्य गाथाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने कहा कि डीडी हिमाचल पर आधे-आधे घंटे के तीन समाचार बुलेटिन प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का इवेंट के रूप में लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा हिमाचल प्रदेश से जुड़ी सभी जानकारियां डीडी हिमाचल पर उपलब्ध होंगी। सांसद सुरेश कश्यप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीडी हिमाचल का प्रसारण चौबीस घंटे होने से लोगों को बेहतरीन कार्यक्रम देखने को मिलेंगे और पूरी दुनिया को भी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, विधायकगण, दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs  

शिमला ,16 फरवरी ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पीटरहॉफ शिमला से दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगभग 70 लाख आबादी वाले हिमाचल प्रदेश को 24 घंटे डीडी हिमाचल प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले मंत्री हैं, इसलिए यह सेवा शुरू हो पाई है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने की थी तथा समय के साथ-साथ दूरदर्शन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आए।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दलगत राजनीति में विश्वास नहीं करती और केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेशवासियों को जन-सुविधाएं प्रदान करने और राज्य के विकास के लिए काम करेगी। केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचा कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र की अन्य योजनाओं में भी हिमाचल प्रदेश को उसका हक मिलना चाहिए। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी पर्यटन पर निर्भर करती है तथा डीडी हिमाचल पर पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रमों से इस क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा तो इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा राज्य सरकार ने इनके दोहन के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत अधोसंरचना सृजित की जा रही है ताकि यहां पर उनकी यात्रा आरामदायक एवं सुविधाजनक हो। मुख्यमंत्री ने प्रसार भारती प्राधिकरण से आग्रह कि वे हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पर्यटन क्षमता को देश व विदेश में प्रसारित करें ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां भ्रमण पर आएं। इससे न केवल प्रदेश के लोगों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें प्रदेश की खूबसूरत वादियों से रूबरू होने का सुअवसर प्राप्त होगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा कार्य तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया और प्रदेशवासियों को डीडी हिमाचल की सेवाएं चौबीस घंटे उपलब्ध होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में दूरदर्शन चैनल का 24 घंटे प्रसारण शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

डीडी हिमाचल डीटीएच पर भी उपलब्ध होगा, जिसके माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पर्यटन व धार्मिक स्थलों, खेल गतिविधियों तथा विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित जानकारी देश और दुनिया तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा। साथ ही, हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत को भी एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा, जिसके लिए दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम चित्रहार की तर्ज पर हिमाचली संगीत पर कार्यक्रम प्रसारित किया जाए।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले देवभूमि के स्वतंत्रता सेनानियों तथा सेना में सेवाएं देने वाले वीर सैनिकों के साहस की शौर्य गाथाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने कहा कि डीडी हिमाचल पर आधे-आधे घंटे के तीन समाचार बुलेटिन प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का इवेंट के रूप में लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा हिमाचल प्रदेश से जुड़ी सभी जानकारियां डीडी हिमाचल पर उपलब्ध होंगी।

सांसद सुरेश कश्यप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीडी हिमाचल का प्रसारण चौबीस घंटे होने से लोगों को बेहतरीन कार्यक्रम देखने को मिलेंगे और पूरी दुनिया को भी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, विधायकगण, दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


 
साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख भरमौर ! बारह दिनों बाद शुरू हुआ लूणा में नए पुल की फेब्रिकेशन का काम !
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने ए.एस. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

ऊना-शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार - उपमुख्यमंत्री !

September 29, 2025 @ 08:09 pm

शिमला ! कांग्रेस सरकार में जनता का जीना मुश्किल, जनता महसूस कर रही सत्ता में लाकर हुई भूल - जयराम !

September 29, 2025 @ 06:55 pm

शिमला ! कुत्ते और बंदरों की समस्या को लेकर लोग उतरे सड़कों पर,नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा !

September 29, 2025 @ 06:58 pm

शिमला ! त्यौहारी सीजन में अतिक्रमण को लेकर विवाद, विधायक हरीश जनारथा के आश्वासन के बाद खुली रही दुकानें !

September 29, 2025 @ 07:25 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! पुलिस ने हासिल हुई बड़ी सफलता,नशे की सबसे बड़ी खेप में 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! गरीबों की जेब पर चोट, सीमेंट टैक्स बढ़ाने पर भड़के जयराम !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उचित दिनचर्या अपनाने का लोगो से किया आग्रह !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

ऊना-हिमाचल को केंद्र से नही मिली पर्याप्त सहायता राशि : रायजादा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! जन सेवा ही परम धर्म है :  कृष्ण पखरेटिया !

Shiwani Jaryal --September 29, 2025 @ 10:14 pm

0
चम्बा , 29 सितंबर [ शिवानी ] ! जन सेवा ही परम धर्म है। उपरोक्त वक्तव्य कृष्ण

बिलासपुर ! पुलिस ने हासिल हुई बड़ी सफलता,नशे की सबसे बड़ी खेप में 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद !

September 29, 2025 @ 10:10 pm

धर्मशाला ! आरएस बाली ने परिवार पर लगे आरोपों को किया खारिज !

September 29, 2025 @ 09:42 pm

लाहौल ! यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी !

September 29, 2025 @ 08:26 pm

सोलन ! गरीबों की जेब पर चोट, सीमेंट टैक्स बढ़ाने पर भड़के जयराम !

September 29, 2025 @ 08:21 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! जन सेवा ही परम धर्म है :  कृष्ण पखरेटिया !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! पुलिस ने हासिल हुई बड़ी सफलता,नशे की सबसे बड़ी खेप में 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद !

खबर हिमाचल से

धर्मशाला ! आरएस बाली ने परिवार पर लगे आरोपों को किया खारिज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2025 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !