Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !
  • हमीरपुर ! होली मेला ग्राउंड नीलामी: न्यू राजू टेंट हाउस ने जमा करवाया आधे से ज्यादा भुगतान !
  • हमीरपुर ! कल से खुलेगा सुजानपुर होली मेला ग्राउंड का बाजार,18 फरवरी से शुरू होगा प्लॉट आवंटन, रूम नंबर 105 में करें संपर्क !
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने जताई प्रसन्नता !
  • हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !
  • शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !
  • शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के प्रश्न पर केंद्र ने हिमाचल को जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं में हजारों करोड़ की सहायता का विवरण रखा !
  • बिलासपुर ! बिलासपुर शहर के आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति !
  • चम्बा ! चम्बा शहर को मिलेगी बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टोरी पार्किंग की सौगात : विधायक नीरज नैय्यर !
  • चम्बा ! जिला एड्स नियन्त्रण समिति के सौजन्य से एचआईवी प्रस्तुति और एचआईवी एड्स अधिनियम 2017 पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया !
  • शिमला ! केंद्रीय बजट 2026 विकसित व आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम : रणधीर शर्मा !
  • हमीरपुर ! सुबे रणजीत सिंह ने माननीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का व्यक्त किया आभार !
  • शिमला ! केंद्रीय बजट 2026 विकसित व आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम : रणधीर शर्मा !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री ने एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की !
  • शिमला ! हिमाचल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा एनएचएआई !
  • शिमला ! हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए केंद्र के भरपूर सहयोग के बाद अड़ंगे लगा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर !  
  • घुमारवीं ! व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंत्री राजेश धर्माणी निरंतर पहुंच रहे खेल मैदान, बच्चों से कर रहे है संवाद !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!

February 18, 2026 @ 07:47 am

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

February 17, 2026 @ 07:41 pm

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

February 17, 2026 @ 07:36 pm

शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

February 17, 2026 @ 07:29 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! राज्यपाल ने युवा मतदाताओं से जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने का किया आग्रह ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! राज्यपाल ने युवा मतदाताओं से जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने का किया आग्रह ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - January 25, 2024 @ 06:32 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,25 जनवरी ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवा मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग सही जानकारी, जिम्मेदारी, नैतिकता और संवेदनशीलता के साथ करें क्योंकि विवेक के आधार पर मतदान करके वे नये भारत का भविष्य भी निर्धारित करेंगे। उन्होंने युवा मतदाताओं से उनके मित्रों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने का भी आग्रह किया। राज्यपाल आज शिमला के गेयटी थियेटर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने की परंपरा लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक और सार्थक है। उन्होंने युवा मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ प्राप्त करने पर बधाई दी और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदाता के रूप में योगदान करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने और जमीनी स्तर पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में नागरिक और पुलिस प्रशासन, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य लोगों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट देश के भविष्य की नींव रखता है इसलिए उनका प्रत्येक वोट राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी होता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्सव भारत के सभी नागरिकों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य की याद दिलाता है।  शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन विभाग ने पूरी निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने न केवल चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है बल्कि मतदाताओं को चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक वोट प्रतिशत हासिल करने के लिए निर्वाचन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 55,57,924 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 7990 है। इनमें से कई केंद्र दुर्गम स्थानों पर हैं। दुर्गम स्थानों के लिए और कई मतदाताओं की शारीरिक स्थिति के कारण मतदान की विशेष व्यवस्था करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का सामना करते हुए भी हमारे मतदाताओं और निर्वाचन विभाग के संयुक्त प्रयास से मतदान प्रक्रिया निष्पक्षता और सफलता के साथ हुई हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रत्येक मतदाता और राज्य चुनाव विभाग को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय ‘मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय का मूल उद्देश्य 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना और चुनाव में सभी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस सोच के साथ किए गए प्रयासों से जागरूकता आएगी और जब सभी लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे तो हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। इससे पहले, राज्यपाल ने नये मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ भी वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी का पुरस्कार भी प्रदान किया तथा मतदाता शपथ भी दिलाई। राज्यपाल का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं में अपने अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन विभाग अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में राज्य में वोट प्रतिशत 75.8 था, जो अब तक का सबसे अधिक वोट प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी अधिक वोट प्रतिशतता हासिल करने के प्रयास किये जाएंगे। इससे पहले, राज्यपाल ने नए मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक पोस्टर, गीत और वीडियो बनाने की प्रतियोगिता शुरू की जो 1 मार्च, 2024 तक चलेगी। उन्होंने ‘पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम 2.0’ भी लांच किया। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का एक वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल के शिक्षा विभाग और निर्वाचन विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किये गये। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा सचिव राकेश कंवर और निर्वाचन विभाग की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत प्रत्येक शिक्षण संस्थान में चुनावी साक्षरता सुनिश्चित की जाएगी ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद मतदाता, मतदान के महत्व को समझ सकें और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

शिमला ,25 जनवरी ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवा मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग सही जानकारी, जिम्मेदारी, नैतिकता और संवेदनशीलता के साथ करें क्योंकि विवेक के आधार पर मतदान करके वे नये भारत का भविष्य भी निर्धारित करेंगे। उन्होंने युवा मतदाताओं से उनके मित्रों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने का भी आग्रह किया।

राज्यपाल आज शिमला के गेयटी थियेटर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने की परंपरा लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक और सार्थक है। उन्होंने युवा मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ प्राप्त करने पर बधाई दी और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदाता के रूप में योगदान करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

राज्यपाल ने मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने और जमीनी स्तर पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में नागरिक और पुलिस प्रशासन, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य लोगों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट देश के भविष्य की नींव रखता है इसलिए उनका प्रत्येक वोट राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी होता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्सव भारत के सभी नागरिकों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य की याद दिलाता है।

 शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन विभाग ने पूरी निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने न केवल चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है बल्कि मतदाताओं को चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक वोट प्रतिशत हासिल करने के लिए निर्वाचन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 55,57,924 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 7990 है। इनमें से कई केंद्र दुर्गम स्थानों पर हैं। दुर्गम स्थानों के लिए और कई मतदाताओं की शारीरिक स्थिति के कारण मतदान की विशेष व्यवस्था करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि हर चुनौती का सामना करते हुए भी हमारे मतदाताओं और निर्वाचन विभाग के संयुक्त प्रयास से मतदान प्रक्रिया निष्पक्षता और सफलता के साथ हुई हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रत्येक मतदाता और राज्य चुनाव विभाग को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय ‘मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय का मूल उद्देश्य 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना और चुनाव में सभी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि इस सोच के साथ किए गए प्रयासों से जागरूकता आएगी और जब सभी लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे तो हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। इससे पहले, राज्यपाल ने नये मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ भी वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी का पुरस्कार भी प्रदान किया तथा मतदाता शपथ भी दिलाई।

राज्यपाल का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं में अपने अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन विभाग अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करता है।

उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में राज्य में वोट प्रतिशत 75.8 था, जो अब तक का सबसे अधिक वोट प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी अधिक वोट प्रतिशतता हासिल करने के प्रयास किये जाएंगे।

इससे पहले, राज्यपाल ने नए मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक पोस्टर, गीत और वीडियो बनाने की प्रतियोगिता शुरू की जो 1 मार्च, 2024 तक चलेगी। उन्होंने ‘पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम 2.0’ भी लांच किया। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का एक वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल के शिक्षा विभाग और निर्वाचन विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किये गये। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा सचिव राकेश कंवर और निर्वाचन विभाग की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

इसके तहत प्रत्येक शिक्षण संस्थान में चुनावी साक्षरता सुनिश्चित की जाएगी ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद मतदाता, मतदान के महत्व को समझ सकें और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी से निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ! 
पिछला लेख चम्बा ! वन मित्र के शारीरिक दक्षता परीक्षण 29 जनवरी को कियाणी में प्रातः 10 बजे होगा ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !

February 17, 2026 @ 07:14 pm

हमीरपुर ! होली मेला ग्राउंड नीलामी: न्यू राजू टेंट हाउस ने जमा करवाया आधे से ज्यादा भुगतान !

February 17, 2026 @ 07:17 pm

हमीरपुर ! कल से खुलेगा सुजानपुर होली मेला ग्राउंड का बाजार,18 फरवरी से शुरू होगा प्लॉट आवंटन, रूम नंबर 105 में करें संपर्क !

February 17, 2026 @ 07:21 pm

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने जताई प्रसन्नता !

February 17, 2026 @ 07:23 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 18, 2026 @ 07:47 am

0
मेष का आज का राशिफल (18 फरवरी, 2026) आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

February 17, 2026 @ 07:41 pm

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

February 17, 2026 @ 07:36 pm

शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

February 17, 2026 @ 07:29 pm

हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

February 17, 2026 @ 07:26 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !