Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !
  • चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 
  • शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक में सियासी घमासान: सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले—“प्रदेश हित से ऊपर बीजेपी का कुर्सी हित !
  • सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 
  • शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !
  • सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !
  • सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !
  • शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !
  • शिमला  !  नाकाबंदी  के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस की बरामद  !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
और अधिक खबरें

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! सुन्नी क्षेत्र की सड़कों पर खर्च किए जा रहे 55 करोड़: लोक निर्माण मंत्री ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! सुन्नी क्षेत्र की सड़कों पर खर्च किए जा रहे 55 करोड़: लोक निर्माण मंत्री ! 

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - February 25, 2024 @ 07:39 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला, 25 फरवरी [ विशाल सूद ] !लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सुन्नी उपमंडल के अंतर्गत बडमैंन से बसंतपुर सड़क तथा नदुखर खेल मैदान की आधारशिला रखी। बडमैंन से बसंतपुर सड़क का निर्माण कार्य विधायक प्राथमिकता से लगभग 6 करोड़ 50 लाख रुपए से पूर्ण होंगा वही खेल मैदान में लगभग 35 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएंगी। बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की बहुत पुरानी मांग आज पूर्ण होने जा रही है जिसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कर इसका लोकार्पण किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि नदूखर में खेल मैदान के निर्माण से यहां के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुन्नी क्षेत्र की सड़कों को सुदृढ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है जिसके लिए क्षेत्र के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सुन्नी क्षेत्र की सड़कों पर खर्च किए जा रहे 55 करोड़ लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा की तहसील सुन्नी क्षेत्र में अकेले सड़कों के कार्यों पर लगभग 55 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है जिस से यहां के लोगों को इसका लाभ प्राप्त होंगा। उन्होंने कहा कि शनोला से शडी सड़क का उन्नयन कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 6 करोड़ 50 लाख से किया जा रहा है। जलोग से गढ़ेरी सड़क के उन्नयन कार्य पर 12 करोड़ रुपए की राशि खर्च होंगी। मढोलघाट से जमोग सड़क 4 करोड़ 80 लाख से बन कर तैयार की जाएंगी। खटनोल डांडीबाग सड़क 7 करोड़ 50 लाख रुपए से तैयार की जा रही है । बाग क्यालु सड़क पर 5 करोड़ 40 लाख रुपए व्यय किए जा रहे है। नयासैर सड़क का आधा कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी अन्य सड़कों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। क्षेत्र में अनेकों शिक्षण संस्थानों को भी स्थापित किया गया हैं । उन्होंने कहा कि इन बड़े बड़े संस्थानों से क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस समय अकेले सुन्नी तहसील के अंतर्गत 3 आईटीआई एवं एक पॉलीटेक्निक महाविद्यालय है । उन्होंने कहा कि बसंतपुर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का निर्माण कार्य लगभग 50 करोड़ से पूर्ण होंगा जिसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएंगा। फाइन आर्ट कॉलेज का कल होंगा लोकार्पण लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बनुटी के समीप फाइन आर्ट कॉलेज लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का विधिवत लोकार्पण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 26 फरवरी, 2024 को किया जाएंगा । जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को अवश्य रूप से मिलेगा। बजट में हर वर्ग का रखा गया ध्यान,विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 17 फरवरी को पेश किए गए बजट में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में पहली बार दूध में न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार ने घोषित किया है भैंस का दूध 55 रुपए लीटर एवं गाय का दूध 45 रुपए लीटर सुनिश्चित किया गया है। जिस से महिलाओं की आर्थिकी में भी अवश्य रूप से वृद्धि होंगी। कार्यक्रम के उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा समयबद्ध तरीके से उनके निपटारे का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान मीना वर्मा ने दी गई सौगातों के लिए लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नीम चंद वर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, एपीएमसी सदस्य प्रदीप वर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप कंवर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिमला, 25 फरवरी [ विशाल सूद ] !लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सुन्नी उपमंडल के अंतर्गत बडमैंन से बसंतपुर सड़क तथा नदुखर खेल मैदान की आधारशिला रखी।

बडमैंन से बसंतपुर सड़क का निर्माण कार्य विधायक प्राथमिकता से लगभग 6 करोड़ 50 लाख रुपए से पूर्ण होंगा वही खेल मैदान में लगभग 35 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएंगी।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की बहुत पुरानी मांग आज पूर्ण होने जा रही है जिसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कर इसका लोकार्पण किया जाएंगा।

उन्होंने कहा कि नदूखर में खेल मैदान के निर्माण से यहां के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुन्नी क्षेत्र की सड़कों को सुदृढ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है जिसके लिए क्षेत्र के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

सुन्नी क्षेत्र की सड़कों पर खर्च किए जा रहे 55 करोड़ लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा की तहसील सुन्नी क्षेत्र में अकेले सड़कों के कार्यों पर लगभग 55 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है जिस से यहां के लोगों को इसका लाभ प्राप्त होंगा।

उन्होंने कहा कि शनोला से शडी सड़क का उन्नयन कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 6 करोड़ 50 लाख से किया जा रहा है। जलोग से गढ़ेरी सड़क के उन्नयन कार्य पर 12 करोड़ रुपए की राशि खर्च होंगी। मढोलघाट से जमोग सड़क 4 करोड़ 80 लाख से बन कर तैयार की जाएंगी। खटनोल डांडीबाग सड़क 7 करोड़ 50 लाख रुपए से तैयार की जा रही है । बाग क्यालु सड़क पर 5 करोड़ 40 लाख रुपए व्यय किए जा रहे है। नयासैर सड़क का आधा कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी अन्य सड़कों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। क्षेत्र में अनेकों शिक्षण संस्थानों को भी स्थापित किया गया हैं । उन्होंने कहा कि इन बड़े बड़े संस्थानों से क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है।

उन्होंने कहा कि इस समय अकेले सुन्नी तहसील के अंतर्गत 3 आईटीआई एवं एक पॉलीटेक्निक महाविद्यालय है । उन्होंने कहा कि बसंतपुर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का निर्माण कार्य लगभग 50 करोड़ से पूर्ण होंगा जिसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएंगा।

फाइन आर्ट कॉलेज का कल होंगा लोकार्पण लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बनुटी के समीप फाइन आर्ट कॉलेज लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का विधिवत लोकार्पण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 26 फरवरी, 2024 को किया जाएंगा । जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को अवश्य रूप से मिलेगा।

बजट में हर वर्ग का रखा गया ध्यान,विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 17 फरवरी को पेश किए गए बजट में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में पहली बार दूध में न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार ने घोषित किया है भैंस का दूध 55 रुपए लीटर एवं गाय का दूध 45 रुपए लीटर सुनिश्चित किया गया है। जिस से महिलाओं की आर्थिकी में भी अवश्य रूप से वृद्धि होंगी।

कार्यक्रम के उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा समयबद्ध तरीके से उनके निपटारे का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान मीना वर्मा ने दी गई सौगातों के लिए लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा ।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नीम चंद वर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, एपीएमसी सदस्य प्रदीप वर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप कंवर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! न्याय सर्वोपरि' के सिद्धांत पर नई न्याय संहिता देश को मिली है : खन्ना ! 
पिछला लेख चम्बा ! 12 वर्षीय बच्चे का मेडिकल कॉलेज चम्बा में चिकित्सकों ने पहली बार कर दिखाया टॉर्टिकोलिस का सफल ऑपरेशन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

विशाल सूद-February 13, 2026 @ 04:55 pm

0
चम्बा , 13 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के भनोता स्थित नव-निर्मित भेड़ प्रजनन

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm

शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !

February 13, 2026 @ 04:32 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !