
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 29 सितंबर ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप के देश घाना की राजधानी अक्रा में 2 अक्तूबर से 6 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित होने वाले 66वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने 1 अक्तूबर, 2023 को नई दिल्ली से दुबई होते हुए अक्रा के लिए रवाना होंगे। पठानियां घाना में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्पेन तथा स्विटजरलैंड दो देशों की यात्रा पर भी रहेंगे। पठानियां 2 से लेकर 6 अक्तूबर तक घाना की राजधानी अक्रा, 7 से लेकर 9 अक्तूबर तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड, 9 से लेकर 11 अक्तूबर तक स्पेन के खूबसूरत शहर बर्सिलोना तथा 11 से 16 अक्तूबर तक स्विटजरलैंड के शहर ल्यूर्सन के प्रवास पर रहेंगे। पठानियां 16 अक्तूबर, 2023 को स्वदेश लौटेंगे । इस सम्मेलन में भाग लेने लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला तथा देश की सभी विधान परिषदों तथा विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी भी जा रहे हैं। 4 अक्तूबर,2023 को कुलदीप सिंह पठानियां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में “संसद में लिंग कोटा – अंत का एक साधन” विषय पर अपना सम्बोधन देंगे। अक्रा में आयोजित होने वाले राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी जाएँगे।
शिमला , 29 सितंबर ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप के देश घाना की राजधानी अक्रा में 2 अक्तूबर से 6 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित होने वाले 66वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने 1 अक्तूबर, 2023 को नई दिल्ली से दुबई होते हुए अक्रा के लिए रवाना होंगे।
पठानियां घाना में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्पेन तथा स्विटजरलैंड दो देशों की यात्रा पर भी रहेंगे। पठानियां 2 से लेकर 6 अक्तूबर तक घाना की राजधानी अक्रा, 7 से लेकर 9 अक्तूबर तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड, 9 से लेकर 11 अक्तूबर तक स्पेन के खूबसूरत शहर बर्सिलोना तथा 11 से 16 अक्तूबर तक स्विटजरलैंड के शहर ल्यूर्सन के प्रवास पर रहेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पठानियां 16 अक्तूबर, 2023 को स्वदेश लौटेंगे । इस सम्मेलन में भाग लेने लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला तथा देश की सभी विधान परिषदों तथा विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी भी जा रहे हैं। 4 अक्तूबर,2023 को कुलदीप सिंह पठानियां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में “संसद में लिंग कोटा – अंत का एक साधन” विषय पर अपना सम्बोधन देंगे। अक्रा में आयोजित होने वाले राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी जाएँगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -