Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !
  • चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 
  • शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक में सियासी घमासान: सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले—“प्रदेश हित से ऊपर बीजेपी का कुर्सी हित !
  • सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 
  • शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !
  • सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !
  • सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !
  • शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !
  • शिमला  !  नाकाबंदी  के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस की बरामद  !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
और अधिक खबरें

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm
होम Khabar Himachal Seसोलन ! कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय - डाॅ. सैजल !
  • खबर हिमाचल से

सोलन ! कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय - डाॅ. सैजल !

द्वारा
पंकज गोल्डी -
सोलन ( सोलन ) - November 3, 2020 @ 06:53 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सोलन ! स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जन-जन तक केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी पंहुचाने में माडिया की भूमिका सराहनीय रही है। डाॅ. सैजल गत रात्रि प्रेस क्लब सोलन द्वारा आयोजित ‘संगीतमयी शाम-2020’ को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में मीडिया ने न केवल लोगों को जागरूक बनाया है अपितु यह भी सुनिश्चित बनाया है कि सरकार तक लोगों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं को त्वरित पंहुचाया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा समय-समय पर दी जा रही फीडबैक विभिन्न योजनाओं के उचित निर्धारण का कारण बनती है। आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में लाईव मीडिया ने सूचना के प्रसारण, प्रचार और फीडबैक में क्रान्तिकारी परिवर्तन ला दिया है। उन्होंने माडिया जगत से आग्रह किया कि विभिन्न घटनाओं का लाईव प्रसारण करते समय पूर्ण सजगता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतन्त्र के चैथे स्तम्भ की भूमिका पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सृष्टि के प्रथम पत्रकार नारद मुनि से लेकर वर्तमान समय तक मीडिया, सूचना के आदान-प्रदान का प्रमुख कारक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी मीडिया विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए निर्भीकता के साथ जन हित में अपना कार्य करता रहेगा। डाॅ. सैजल ने कोविड-19 के समय में जन-जन तक सही जानकारी पंहुचाने के लिए मीडिया का आभार जताया। उन्होंने आग्रह किया कि मीडिया के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर उचित तरीके से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोने की जानकारी प्रदान की जाए ताकि सभी इस बीमारी से बचे रह सकें। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में एक्टिव कोविड-19 रोगियों की संख्या में कमी आ रही है फिर भी हम सभी को जागरूक रहकर कोरोना संकट से पार पाना होगा। डाॅ. सैजल ने कहा कि पत्रकारों को नियमित अन्तराल पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने चाहिएं क्यों कि संगीत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने प्रेस क्लब सोलन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि सभी जिलों में उचित स्थान पर प्रेस क्लब भवन निर्मित हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर सोलन में भी प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए समुचित भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोलन में प्रेस क्लब भवन का निर्माण कार्य आरम्भ कर पूर्ण किया जाएगा। डाॅ. सैजल ने प्रेस क्लब सोलन को अपनी एच्छिक निधि से 51,000 रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर सेवानिवृत अध्यापक एवं समाजसेवी मदन हिमाचली द्वारा स्थानीय बघाटी बोली में लिखित पुस्तक ‘फचरालू’ का विमोचन भी किया। संगीत प्रेमी डाॅ. सैजल ने भी इस अवसर पर ग़ज़ल ‘मैंने इक किताब लिखी है’ गाई।  बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि मीडिया और जागरूकता का गहरा सम्बन्ध है तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर सोलन के कलाकार अजय भाटिया एवं अन्य ने बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रेस क्लब सोलन के अध्यक्ष मनीष शारदा ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान एवं राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता, अन्य अधिकारी, सोलन के प्रबुद्ध पत्रकार, प्रेस क्लब सोलन के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

सोलन ! स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जन-जन तक केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी पंहुचाने में माडिया की भूमिका सराहनीय रही है। डाॅ. सैजल गत रात्रि प्रेस क्लब सोलन द्वारा आयोजित ‘संगीतमयी शाम-2020’ को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में मीडिया ने न केवल लोगों को जागरूक बनाया है अपितु यह भी सुनिश्चित बनाया है कि सरकार तक लोगों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं को त्वरित पंहुचाया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा समय-समय पर दी जा रही फीडबैक विभिन्न योजनाओं के उचित निर्धारण का कारण बनती है।

आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में लाईव मीडिया ने सूचना के प्रसारण, प्रचार और फीडबैक में क्रान्तिकारी परिवर्तन ला दिया है। उन्होंने माडिया जगत से आग्रह किया कि विभिन्न घटनाओं का लाईव प्रसारण करते समय पूर्ण सजगता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतन्त्र के चैथे स्तम्भ की भूमिका पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सृष्टि के प्रथम पत्रकार नारद मुनि से लेकर वर्तमान समय तक मीडिया, सूचना के आदान-प्रदान का प्रमुख कारक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी मीडिया विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए निर्भीकता के साथ जन हित में अपना कार्य करता रहेगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

डाॅ. सैजल ने कोविड-19 के समय में जन-जन तक सही जानकारी पंहुचाने के लिए मीडिया का आभार जताया। उन्होंने आग्रह किया कि मीडिया के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर उचित तरीके से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोने की जानकारी प्रदान की जाए ताकि सभी इस बीमारी से बचे रह सकें। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में एक्टिव कोविड-19 रोगियों की संख्या में कमी आ रही है फिर भी हम सभी को जागरूक रहकर कोरोना संकट से पार पाना होगा।

डाॅ. सैजल ने कहा कि पत्रकारों को नियमित अन्तराल पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने चाहिएं क्यों कि संगीत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने प्रेस क्लब सोलन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि सभी जिलों में उचित स्थान पर प्रेस क्लब भवन निर्मित हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर सोलन में भी प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए समुचित भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोलन में प्रेस क्लब भवन का निर्माण कार्य आरम्भ कर पूर्ण किया जाएगा।

डाॅ. सैजल ने प्रेस क्लब सोलन को अपनी एच्छिक निधि से 51,000 रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर सेवानिवृत अध्यापक एवं समाजसेवी मदन हिमाचली द्वारा स्थानीय बघाटी बोली में लिखित पुस्तक ‘फचरालू’ का विमोचन भी किया। संगीत प्रेमी डाॅ. सैजल ने भी इस अवसर पर ग़ज़ल ‘मैंने इक किताब लिखी है’ गाई।  बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि मीडिया और जागरूकता का गहरा सम्बन्ध है तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर सोलन के कलाकार अजय भाटिया एवं अन्य ने बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रेस क्लब सोलन के अध्यक्ष मनीष शारदा ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान एवं राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता, अन्य अधिकारी, सोलन के प्रबुद्ध पत्रकार, प्रेस क्लब सोलन के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख सोलन ! डाॅ. सैजल द्वारा सोलन में किया शो रूम का शुभारम्भ !
पिछला लेख चम्बा ! करवा चौथ के लिए चम्बा के बाजार में उमड़ी महिलाओ की भीड़।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

विशाल सूद-February 13, 2026 @ 04:55 pm

0
चम्बा , 13 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के भनोता स्थित नव-निर्मित भेड़ प्रजनन

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm

शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !

February 13, 2026 @ 04:32 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !