
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , ( बद्दी) 11 दिसंबर [ पंकज गोल्डी ] ! हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को मिली अपार सफलता के बाद रविवार को जब सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान शिमला में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की तो औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में व्यापारी वर्ग खुशी से झूम उठे। इस दौरान व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के सोलन जिला अध्यक्ष संजीव कौशल के नेतृत्व में बद्दी के पुरानी सब्जी मंडी में लड्डू बांटे और एक दूसरे को बधाई भी दी है। कौशल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में अग्रसर होगा। वे सभी को साथ लेकर सबका विकास करेंगे और भाजपा राज में व्यापारियों के साथ हो रही अनदेखी का भी ग्रहण हटेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यदा पीड़ित वर्ग व्यापरी वर्ग है, व्यपारी अताम्हात्य कर रहे है। प्रदेश में छापेमारी के नाम पर छोटे व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। जिससे वयारी वर्ग दहशत में है। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्होंने अब व्यापारी समाज की समस्याओं के निराकरण की उम्मीद जताई। सुखविंद्र सिंह सुक्खू संगठन से जुड़े जमीन स्तर के नेता है और वह व्यापारी वर्ग की समस्याओं का भली भांति परिचित है। कौशल ने कहा कि दून में विधायक राम कुमार चौधरी मुख्यमंत्री सुक्खू के अच्छे मित्र माने जाते है। जिसका लाभ दून क्षेत्र के साथ-साथ दून के व्यापारियों को भी होगा। वही व्यापारी वर्ग ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मांग की है कि चौधरी राम कुमार को कैबिनेट में भी जगह दी जाए। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -