- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर, 6 मार्च ! 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर लुहणु मेला मैदान तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों को शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर सड़कों से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा पूरे मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहें। इस दौरान उपायुक्त ने लुहणु मेला मैदान का भी निरीक्षण किया और मेले से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अखाड़ा मैदान का निरीक्षण करते हुए बताया कि अखाड़ा मैदान का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और यहां आयोजित होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला स्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने हॉकी मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां इस बार जल स्तर बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद बिलासपुर को निर्देश दिए कि मेले के आरंभ होने से पूर्व मैदान की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि आगंतुकों और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों को शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर सड़कों से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा पूरे मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस दौरान उपायुक्त ने लुहणु मेला मैदान का भी निरीक्षण किया और मेले से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अखाड़ा मैदान का निरीक्षण करते हुए बताया कि अखाड़ा मैदान का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और यहां आयोजित होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला स्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने हॉकी मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां इस बार जल स्तर बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद बिलासपुर को निर्देश दिए कि मेले के आरंभ होने से पूर्व मैदान की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि आगंतुकों और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -