कार्यकर्ताओं की तपस्या और विचारधारा की ताकत से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 06 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह ने मंडी के बूथ नंबर 81, पैलेस कॉलोनी-II, वार्ड नंबर 09, सैन मोहल्ला में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलती है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में पार्टी को मजबूत किया है। 1984 में मात्र 2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज ऐतिहासिक बहुमत तक पहुंचा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलती है और यही कारण है कि आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को और मजबूत करें तथा गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पार्टी के संदेश को पहुंचाएं।कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
मंडी , 06 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह ने मंडी के बूथ नंबर 81, पैलेस कॉलोनी-II, वार्ड नंबर 09, सैन मोहल्ला में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलती है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में पार्टी को मजबूत किया है। 1984 में मात्र 2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज ऐतिहासिक बहुमत तक पहुंचा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलती है और यही कारण है कि आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को और मजबूत करें तथा गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पार्टी के संदेश को पहुंचाएं।कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -