- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 24 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से गिरफ्तार किये गये मुख्य सरगना चिट्टा सप्लायर आरोपी डेविड को जिला के अलग अलग थाने जैसे थाना ठियोग, थाना रामपुर, थाना कुमारसैन में दर्ज चिट्ठा तस्करी के मुकदमों में की जा रही जांच में कस्टडी ट्रांसफर कर रिमांड पर लिया जा रहा है । दिनाक 08.02.2026 को एक गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी शिमला में दो व्यक्तियों राहुल, पुत्र श्री बहादुर सिंह, निवासी जुब्बल, जिला शिमला, व विशाल वर्मा, पुत्र श्री कृष्ण कुमार, निवासी ठियोग, जिला शिमला, के कब्जा से 30.700 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया था जिस पर पुलिस थाना बालूगंज में NDPS ऐक्ट की धारा 21 के अन्तर्गत मुकद्दमा नंबर 22/2026 पंजीकृत किया था। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने बरामद किए चिट्टा/हेरोइन का backward linkage स्थापित करने के लिए अन्वेषण अमल में लाया जो दौराने अन्वेषण पाया गया कि यह चिट्टा/हेरोइन दोनों आरोपियों द्वारा जिरकपुर से इसी नशा तस्कर डेविड नाम के व्यक्ति से खरीदा था। दिनांक 23-03-2026 को मुकदमा में आरोपी विजय बिहारी उर्फ डेविड पुत्र श्री शालीग्राम निवासी बबियाल राणा काम्लेक्स थाना महेशनगर तह0 अम्बाला केंट जिला अम्बाला हरियाणा उम्र 28 वर्ष को Ld.ACJM-2 अदालत से Production Warrant व Custody Transfer हासिल करके 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड में जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल CDR, बैंक लेन-देन तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से “विजय बिहारी उर्फ डेविड” से संपर्क करके चिट्ठा खरीदा था, जो अंतरराज्यीय स्तर पर चिट्टा सप्लाई में संलिप्त पाया गया है।आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जिससे विस्तृत पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क व अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।
शिमला , 24 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से गिरफ्तार किये गये मुख्य सरगना चिट्टा सप्लायर आरोपी डेविड को जिला के अलग अलग थाने जैसे थाना ठियोग, थाना रामपुर, थाना कुमारसैन में दर्ज चिट्ठा तस्करी के मुकदमों में की जा रही जांच में कस्टडी ट्रांसफर कर रिमांड पर लिया जा रहा है ।
दिनाक 08.02.2026 को एक गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी शिमला में दो व्यक्तियों राहुल, पुत्र श्री बहादुर सिंह, निवासी जुब्बल, जिला शिमला, व विशाल वर्मा, पुत्र श्री कृष्ण कुमार, निवासी ठियोग, जिला शिमला, के कब्जा से 30.700 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया था जिस पर पुलिस थाना बालूगंज में NDPS ऐक्ट की धारा 21 के अन्तर्गत मुकद्दमा नंबर 22/2026 पंजीकृत किया था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने बरामद किए चिट्टा/हेरोइन का backward linkage स्थापित करने के लिए अन्वेषण अमल में लाया जो दौराने अन्वेषण पाया गया कि यह चिट्टा/हेरोइन दोनों आरोपियों द्वारा जिरकपुर से इसी नशा तस्कर डेविड नाम के व्यक्ति से खरीदा था।
दिनांक 23-03-2026 को मुकदमा में आरोपी विजय बिहारी उर्फ डेविड पुत्र श्री शालीग्राम निवासी बबियाल राणा काम्लेक्स थाना महेशनगर तह0 अम्बाला केंट जिला अम्बाला हरियाणा उम्र 28 वर्ष को Ld.ACJM-2 अदालत से Production Warrant व Custody Transfer हासिल करके 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस रिमांड में जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल CDR, बैंक लेन-देन तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से “विजय बिहारी उर्फ डेविड” से संपर्क करके चिट्ठा खरीदा था, जो अंतरराज्यीय स्तर पर चिट्टा सप्लाई में संलिप्त पाया गया है।आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जिससे विस्तृत पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क व अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -