- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर 22 नवम्बर ! जल तरंग जोश महोत्सव के दूसरे दिन आज वृद्धजनों के लिए रैड क्रॉस सोसाइटी, बिलासपुर के माध्यम से दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर रिले, 400 मीटर रिले तथा 100 मीटर व 200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल है।सचिव रेड क्रॉस सोसायटी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 मीटर रिले में राजेन्द्र शर्मा प्रथम, सुशील पुण्डीर दूसरे तथा प्रकाश चन्द मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 400 मीटर रिले दौड प्रतियोगिता में सुरेश नड्डा प्रथम, रणजीत सिंह ने दूसरा तथा सुशील पुण्डीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अमित कुमार ने बताया कि 100 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चुन्नी लाल लखनपाल प्रथम स्थान पर रहे तो वहीं सुरेन्द्र कुमार ने दूसरा व राजेन्द्र शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुशील पुण्डीर प्रथम, सुरेश नड्डा दूसरे व प्रकाश चन्द मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व इन सभी प्रतिभागियों ने 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चौंपियनशिप चेन्नई में भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि चुनी लाल लखनपाल की आयु 78 वषर्, सुरिंदर कुमार की आयु 61 वर्ष, सुरेश नड्डा की आयु 70 वर्ष तथा 61 वर्ष के रणजीत सिंह ने भाग लिया। यह हमारे बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश तथा देश के लिए गर्व की बात है।
बिलासपुर 22 नवम्बर ! जल तरंग जोश महोत्सव के दूसरे दिन आज वृद्धजनों के लिए रैड क्रॉस सोसाइटी, बिलासपुर के माध्यम से दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर रिले, 400 मीटर रिले तथा 100 मीटर व 200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल है।सचिव रेड क्रॉस सोसायटी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 मीटर रिले में राजेन्द्र शर्मा प्रथम, सुशील पुण्डीर दूसरे तथा प्रकाश चन्द मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 400 मीटर रिले दौड प्रतियोगिता में सुरेश नड्डा प्रथम, रणजीत सिंह ने दूसरा तथा सुशील पुण्डीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अमित कुमार ने बताया कि 100 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चुन्नी लाल लखनपाल प्रथम स्थान पर रहे तो वहीं सुरेन्द्र कुमार ने दूसरा व राजेन्द्र शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुशील पुण्डीर प्रथम, सुरेश नड्डा दूसरे व प्रकाश चन्द मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व इन सभी प्रतिभागियों ने 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चौंपियनशिप चेन्नई में भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि चुनी लाल लखनपाल की आयु 78 वषर्, सुरिंदर कुमार की आयु 61 वर्ष, सुरेश नड्डा की आयु 70 वर्ष तथा 61 वर्ष के रणजीत सिंह ने भाग लिया। यह हमारे बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश तथा देश के लिए गर्व की बात है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -