*9-10 अक्तूबर को एन.आई.टी. हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा शिक्षा महाकुंभ*
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 27 मार्च [ विशाल सूद ] ! राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज लोकभवन में विद्या भारती प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के समग्र शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित शिक्षा महाकुंभ 2026 के छठे संस्करण के बॉशर का विमोचल किया। शिक्षा महाकुंभ 2026 का आयोजन 9 और 10 अक्तूबर, 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर में एन.आई.टी. हमीरपुर और समग्र शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चण्डीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के केंद्र और राज्य वित्तपोषित संस्थान सहयोग देंगे। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा महाकुंभ जैसे कार्यक्रम शिक्षा के भविष्य की नई दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्या भारती के समग्र शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि वे भारत केंद्रित शिक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इसका लक्ष्य है शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्ति का माध्यम न रखते हुए, उसे व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण और “समग्र विकास” की आधारशिला बनाना है। उन्होंने कहा कि शोध, नवाचार, और भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भों में स्थापित करना इसका मूल ध्येय है। श्री गुप्ता ने कहा कि इसके पाँच सफल संस्करण अब तक विभिन्न राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों में आयोजित किए जा चुके हैं। इन सभी आयोजनों ने मिलकर भारत के शैक्षणिक पुनर्जागरण की नींव को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के शिक्षा महाकुंभ का विषय, “शिक्षा, प्रकृति और प्रगति’’ अत्यंत प्रासंगिक है, क्योंकि आज मानवता का अस्तित्व और विकास, प्रकृति के साथ हमारे संतुलित संबंध पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता ऐसी शिक्षा की है जो केवल रोजगार नहीं, बल्कि संतुलन, संवेदनशीलता और सतत् प्रगति का संदेश दे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि “शिक्षा महाकुंभ 6.0” इस दिशा में मार्गदर्शक बनकर उभरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शिक्षा महाकुंभ न केवल विचारों का संगम बनेगा, बल्कि यह एक ऐसा संस्कार महायज्ञ होगा जो शिक्षा को भारत की आत्मा से जोड़ देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा को हम केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन का उत्सव बनाएँ। प्रकृति के साथ, समाज के साथ, और राष्ट्र के साथ मिलकर प्रगति की दिशा में अग्रसर हों। इससे पूर्व, विद्या भारती के संगठन मंत्री श्री विजय कुमार नड्डा तथा एन.आई.टी. हमीरपुर के निदेशक प्रो. मुरलीधर सूर्यवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षा महाकुंब अभियान के नेशनल कंविनर डॉ. शमशेर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सुदेश ठाकुर ने अभियान की जानकारी दी। डॉ जितेंद्र गर्ग ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला , 27 मार्च [ विशाल सूद ] ! राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज लोकभवन में विद्या भारती प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के समग्र शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित शिक्षा महाकुंभ 2026 के छठे संस्करण के बॉशर का विमोचल किया। शिक्षा महाकुंभ 2026 का आयोजन 9 और 10 अक्तूबर, 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर में एन.आई.टी. हमीरपुर और समग्र शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चण्डीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के केंद्र और राज्य वित्तपोषित संस्थान सहयोग देंगे।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा महाकुंभ जैसे कार्यक्रम शिक्षा के भविष्य की नई दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्या भारती के समग्र शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि वे भारत केंद्रित शिक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इसका लक्ष्य है शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्ति का माध्यम न रखते हुए, उसे व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण और “समग्र विकास” की आधारशिला बनाना है। उन्होंने कहा कि शोध, नवाचार, और भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भों में स्थापित करना इसका मूल ध्येय है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
श्री गुप्ता ने कहा कि इसके पाँच सफल संस्करण अब तक विभिन्न राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों में आयोजित किए जा चुके हैं। इन सभी आयोजनों ने मिलकर भारत के शैक्षणिक पुनर्जागरण की नींव को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के शिक्षा महाकुंभ का विषय, “शिक्षा, प्रकृति और प्रगति’’ अत्यंत प्रासंगिक है, क्योंकि आज मानवता का अस्तित्व और विकास, प्रकृति के साथ हमारे संतुलित संबंध पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता ऐसी शिक्षा की है जो केवल रोजगार नहीं, बल्कि संतुलन, संवेदनशीलता और सतत् प्रगति का संदेश दे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि “शिक्षा महाकुंभ 6.0” इस दिशा में मार्गदर्शक बनकर उभरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शिक्षा महाकुंभ न केवल विचारों का संगम बनेगा, बल्कि यह एक ऐसा संस्कार महायज्ञ होगा जो शिक्षा को भारत की आत्मा से जोड़ देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा को हम केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन का उत्सव बनाएँ। प्रकृति के साथ, समाज के साथ, और राष्ट्र के साथ मिलकर प्रगति की दिशा में अग्रसर हों।
इससे पूर्व, विद्या भारती के संगठन मंत्री श्री विजय कुमार नड्डा तथा एन.आई.टी. हमीरपुर के निदेशक प्रो. मुरलीधर सूर्यवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षा महाकुंब अभियान के नेशनल कंविनर डॉ. शमशेर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सुदेश ठाकुर ने अभियान की जानकारी दी। डॉ जितेंद्र गर्ग ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -