Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !
  • चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 
  • शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक में सियासी घमासान: सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले—“प्रदेश हित से ऊपर बीजेपी का कुर्सी हित !
  • सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 
  • शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !
  • सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !
  • सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !
  • शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !
  • शिमला  !  नाकाबंदी  के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस की बरामद  !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
और अधिक खबरें

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - July 10, 2023 @ 10:06 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 10 जुलाई ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में रविवार देर सायं बैठक के दौरान जिला हमीरपुर की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की वृहद समीक्षा की। शिमला मटौर सड़क के फोरलेन निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 12 सुरंगें तथा 22 मुख्य पुलों का निर्माण शामिल है, जिस पर 9900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से जहां यात्रा अवधि कम होगी वहीं यह प्रदेश के सात जिलों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन सम्पर्क के रूप में भी सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में 100 से अधिक आबादी वाले सभी गांवों को 31 मार्च, 2024 तक सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-2 के तहत लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत की 21 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत 426 करोड़ रुपये की लागत से 162 सड़कें निर्मित की गई हैं, जबकि 23 सड़कें निर्माणाधीन हैं और 21 सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रेषित की गई है। केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत 73 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिनमें से छह पूर्ण हो गई हैं जबकि एक का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इन सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला में 40 भवनों के निर्माण कार्य पर 144 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस वित्त वर्ष में इनमें से 15 भवनों के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जिला में पुलिस स्टेशनों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वाटर निर्मित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) जंगलबैरी भी शामिल है। इसके अतिरिक्त उन्होंने हमीरपुर, भोटा, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर तथा नादौन में लोगों की सुविधा के लिए बस स्टेंड के निर्माण के लिए परामर्शदाता को नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर में ओवरहेड तारों को भूमिगत करने तथा लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग तथा भारतीय संचार निगम लिमिटेड के लिए डक्ट सृजित करने के निर्देश दिए। इस परियोजना का प्रयोग हमीरपुर बस स्टैंड से भोटा चौक तक आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने हमीरपुर बस स्टैंड तथा कार्यशाला में विद्युत वाहन चार्जर स्थापित करने और नादौन में बनने वाले ई-बस डिपो के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्य योजना पर चर्चा की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में पर्याप्त विद्युत तथा जलापूर्ति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जलशक्ति विभाग को जिले में 31 पेयजल परियोजनाओं में अल्ट्रा वायलेट किरणों का उपयोग कर जल शुद्धिकरण व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए गंभीर प्रयास करने तथा इस लत के चंगुल से युवा पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इससे फाईल कार्य प्रणाली सुव्यवस्थित होगी तथा कार्यकुशलता बढ़ेगी। विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा तथा सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शिमला , 10 जुलाई ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में रविवार देर सायं बैठक के दौरान जिला हमीरपुर की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की वृहद समीक्षा की। शिमला मटौर सड़क के फोरलेन निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 12 सुरंगें तथा 22 मुख्य पुलों का निर्माण शामिल है, जिस पर 9900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से जहां यात्रा अवधि कम होगी वहीं यह प्रदेश के सात जिलों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन सम्पर्क के रूप में भी सहायक सिद्ध होगी।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में 100 से अधिक आबादी वाले सभी गांवों को 31 मार्च, 2024 तक सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-2 के तहत लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत की 21 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं।

ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत 426 करोड़ रुपये की लागत से 162 सड़कें निर्मित की गई हैं, जबकि 23 सड़कें निर्माणाधीन हैं और 21 सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत 73 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिनमें से छह पूर्ण हो गई हैं जबकि एक का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इन सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला में 40 भवनों के निर्माण कार्य पर 144 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस वित्त वर्ष में इनमें से 15 भवनों के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने जिला में पुलिस स्टेशनों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वाटर निर्मित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) जंगलबैरी भी शामिल है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने हमीरपुर, भोटा, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर तथा नादौन में लोगों की सुविधा के लिए बस स्टेंड के निर्माण के लिए परामर्शदाता को नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर में ओवरहेड तारों को भूमिगत करने तथा लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग तथा भारतीय संचार निगम लिमिटेड के लिए डक्ट सृजित करने के निर्देश दिए। इस परियोजना का प्रयोग हमीरपुर बस स्टैंड से भोटा चौक तक आरम्भ किया जाएगा।

उन्होंने हमीरपुर बस स्टैंड तथा कार्यशाला में विद्युत वाहन चार्जर स्थापित करने और नादौन में बनने वाले ई-बस डिपो के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्य योजना पर चर्चा की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में पर्याप्त विद्युत तथा जलापूर्ति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जलशक्ति विभाग को जिले में 31 पेयजल परियोजनाओं में अल्ट्रा वायलेट किरणों का उपयोग कर जल शुद्धिकरण व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए गंभीर प्रयास करने तथा इस लत के चंगुल से युवा पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इससे फाईल कार्य प्रणाली सुव्यवस्थित होगी तथा कार्यकुशलता बढ़ेगी।

विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा तथा सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख !! राशिफल 11 जुलाई 2023 मंगलवार !!
पिछला लेख शिमला ! उप-मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग को सभी क्षतिग्रस्त जलापूर्ति योजनाओं को बहाल करने के निर्देश दिए !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

विशाल सूद-February 13, 2026 @ 04:55 pm

0
चम्बा , 13 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के भनोता स्थित नव-निर्मित भेड़ प्रजनन

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm

शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !

February 13, 2026 @ 04:32 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !