- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने प्रदेश में किसानों और बागवानों के साथ हो रही ठगी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि कई बार बाहरी लोग हिमाचल प्रदेश के बागानों से सेब खरीदते हैं और भुगतान किए बिना भाग जाते हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। विधायक ने कहा, “कुछ लोग ऐसे हैं जो एफआईआर भी दर्ज नहीं कराते। कई वर्षों से प्रदेश के बागवान इसी तरह ठगे जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि आज जो आंकड़ा सदन में प्रस्तुत किया गया है, वह वास्तव में एफआईआर में दर्ज मामलों से मेल खाता है। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि प्रदेश के बागवान लगातार धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं और वे खुद को बहुत ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कुलदीप राठौर ने अधिकारियों से कहा कि इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और ठगी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों और बागवानों के हित में ठोस कदम उठाए जाएँ ताकि प्रदेश की कृषि और बागवानी गतिविधियाँ सुरक्षित और स्थायी रहें।
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने प्रदेश में किसानों और बागवानों के साथ हो रही ठगी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि कई बार बाहरी लोग हिमाचल प्रदेश के बागानों से सेब खरीदते हैं और भुगतान किए बिना भाग जाते हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है।
विधायक ने कहा, “कुछ लोग ऐसे हैं जो एफआईआर भी दर्ज नहीं कराते। कई वर्षों से प्रदेश के बागवान इसी तरह ठगे जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि आज जो आंकड़ा सदन में प्रस्तुत किया गया है, वह वास्तव में एफआईआर में दर्ज मामलों से मेल खाता है। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि प्रदेश के बागवान लगातार धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं और वे खुद को बहुत ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कुलदीप राठौर ने अधिकारियों से कहा कि इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और ठगी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों और बागवानों के हित में ठोस कदम उठाए जाएँ ताकि प्रदेश की कृषि और बागवानी गतिविधियाँ सुरक्षित और स्थायी रहें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -