
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 09 अप्रैल [ नरेश शर्मा ] ! हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक कर्मचारी संघ को आम सभा की बैठक बैंक द्वारा अधिकृत अधिकारी राज नारायण जमालटा की देखरेख में संपन्न हुए। संघ की कार्यकारणी के गठन के लिए सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ के समस्त सदस्यों ने सुनीता ठाकुर व राकेश नेगी को चुनाव प्रबंधक नियुक्त किया। जिसमें बैंक की समस्त शाखा के कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बैठक में कर्मचारी संघ की पिछली कार्यकारणी ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा व अन्य प्रस्तावित मुद्दों को संघ के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात सुनीता ठाकुर ने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें कार्यकारणी के अध्यक्ष की कमान बालकृष्ण गनेट संभालेंगे वहीं राजीव गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिनी को उपाध्यक्ष और संदीप ठाकुर को महासचिव बनाया गया। इसी कड़ी में बताते चले तो पंकज कुमार को संयुक्त सचिव , कुमारी ज्योति को कोषाध्यक्ष, गगन कल्याण को प्रेस सचिव और राजेंद्र मिस्टा के हाथों सलाहकर का जिम्मा सौंपा गया। संघ में छः सदस्यों को भी जिम्मा दिया गया जिसमें कृष्ण ठाकुर, जगदीश ठाकुर,विजय मल्होत्रा,प्रिय गुलेरिया,कुमारी ईशा और प्रेम राज डोगरा के नाम शामिल है। तत्पश्चात संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालकृष्ण गनेट ने उपस्थित संघ के सभी सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद किया। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 09 अप्रैल [ नरेश शर्मा ] ! हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक कर्मचारी संघ को आम सभा की बैठक बैंक द्वारा अधिकृत अधिकारी राज नारायण जमालटा की देखरेख में संपन्न हुए। संघ की कार्यकारणी के गठन के लिए सर्वसम्मति से कर्मचारी संघ के समस्त सदस्यों ने सुनीता ठाकुर व राकेश नेगी को चुनाव प्रबंधक नियुक्त किया।
जिसमें बैंक की समस्त शाखा के कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बैठक में कर्मचारी संघ की पिछली कार्यकारणी ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा व अन्य प्रस्तावित मुद्दों को संघ के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात सुनीता ठाकुर ने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जिसमें कार्यकारणी के अध्यक्ष की कमान बालकृष्ण गनेट संभालेंगे वहीं राजीव गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिनी को उपाध्यक्ष और संदीप ठाकुर को महासचिव बनाया गया। इसी कड़ी में बताते चले तो पंकज कुमार को संयुक्त सचिव , कुमारी ज्योति को कोषाध्यक्ष, गगन कल्याण को प्रेस सचिव और राजेंद्र मिस्टा के हाथों सलाहकर का जिम्मा सौंपा गया। संघ में छः सदस्यों को भी जिम्मा दिया गया जिसमें कृष्ण ठाकुर, जगदीश ठाकुर,विजय मल्होत्रा,प्रिय गुलेरिया,कुमारी ईशा और प्रेम राज डोगरा के नाम शामिल है। तत्पश्चात संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालकृष्ण गनेट ने उपस्थित संघ के सभी सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -