
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भरमौर की उरेई पंचायत के सामरा गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घाय हो गई है। महिला को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। सोमा (36) पत्नी राजकुमार निवासी सामरा शुक्रवार को घर के साथ लगते जंगल में भेड़ बकरियां चराने के लिए गई थी। अचानक कहीं से भालू आ गया और उस पर हमला कर दिया। भालू ने महिला के मुंह को बुरी तरह से नोच लिया। इससे महिला लहुलूहान हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। यहां उसे दाखिल कर लिया है। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. मोहन सिंह ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। उपचार चल रहा है।
चम्बा ! भरमौर की उरेई पंचायत के सामरा गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घाय हो गई है। महिला को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। सोमा (36) पत्नी राजकुमार निवासी सामरा शुक्रवार को घर के साथ लगते जंगल में भेड़ बकरियां चराने के लिए गई थी।
अचानक कहीं से भालू आ गया और उस पर हमला कर दिया। भालू ने महिला के मुंह को बुरी तरह से नोच लिया। इससे महिला लहुलूहान हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके बाद महिला को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। यहां उसे दाखिल कर लिया है। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. मोहन सिंह ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। उपचार चल रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -