Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !
  • चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 
  • शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक में सियासी घमासान: सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले—“प्रदेश हित से ऊपर बीजेपी का कुर्सी हित !
  • सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 
  • शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !
  • सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !
  • सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !
  • शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !
  • शिमला  !  नाकाबंदी  के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस की बरामद  !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
और अधिक खबरें

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm
होम Khabar Himachal Seबिलासपुर ! एम्स बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में नई सेवाओं का किया उद्घाटन ! 
  • खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! एम्स बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में नई सेवाओं का किया उद्घाटन ! 

द्वारा
राकेश शर्मा -
बिलासपुर ( बिलासपुर ) - February 23, 2024 @ 08:32 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर ,23 फरवरी [ राकेश शर्मा  ] ! जगत प्रकाश नड्डा, माननीय संसद सदस्य, राज्यसभा, ने एम्स बिलासपुर में आज नई सेवाओं - रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में विश्राम सदन की आधारशिला रखी। इन सेवाओं के जुड़ने से स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में अत्यन्त वृद्धि होगी और इससे हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों की जनता को अत्यधिकलाभ होगा, जिससे रोगी देखभाल में एक नए युग का सूत्रपात होगा। डॉ. मनसुख मांडविया, माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार, श्री अनुराग ठाकुर, माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रमएवं खेल मंत्री, भारत सरकार, श्री जय राम ठाकुर, माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर पावरग्रिड के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री रवींद्र कुमार त्यागी, पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) डॉ. यतींद्र द्विवेदी और एम्स बिलासपुरव पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अस्पताल भवन में कार्डिएक कैथ लैब, सीसीयू, सीएसएसडी और लॉन्ड्री का भी दौरा किया, जिसका उद्घाटन हाल ही में भारत सरकार के माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया था। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत वाली अत्याधुनिक मशीनरी के साथ कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार प्रदान करने की दृष्टि से एम्स में विकिरण ऑन्कोलॉजी सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्नत तकनीक की मदद से, कैंसर रोगियों का इलाज हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर  ब्रेकीथेरेपी और 4डी  सीटी  सिम्युलेटर के माध्यम से किया जा सकता है, जो आसपास के स्वस्थ ऊतकों की अखंडता को संरक्षित करते हुए, ट्यूमर को प्रभावी ढंग से लक्षित करते हुए, सटीकता के साथ उपचार की योजना बनाने में मदद करेगा। पावरग्रिड की उदार नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधीकरणसे, 7 करोड़ रुपये की लागत से एम्स के आपातकालीन विभाग में अत्याधुनिक 128 स्लाइस सीटी स्कैनर स्थापित किया गया है। यह कम समय में असाधारण स्पष्टता के साथ तेज और सटीक इमेजिंग प्रदान करेगा, जिससे मरीजों के लिए प्रतीक्षा समय कम हो जाएगा। यह आपात स्थिति में आने वाले उन रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो गंभीर रूप से बीमार हैं और जिन्हें त्वरित सटीक निदान की आवश्यकता है। अगले कुछ महीनों में सीएसआर फंड के तहत 16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर पावरग्रिड द्वारा एमआरआई मशीन भी प्रदान की जाएगी। सीएसआर के तहत पावरग्रिड द्वारा प्रदान किया गया एक और उदार समर्थन विश्राम सदन है। इसका निर्माण एम्स बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें 250 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। यह प्रतीक्षा कर रहे मरीजों और उनके परिचारकों को आरामदायक ठहराव के अतिरिक्त कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी और मानसून के दौरान लगातार बारिश से सुरक्षा प्रदान करेगा। यह 26.75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर लगभग 18 महीनों में तैयार हो जाएगा। लिकिड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट एम्स बिलासपुर को मरीजों के बिस्तर के पास चौबीसों घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति से सुसज्जित करेगा। संस्थान के भीतर दो एलएमओ टैंक स्थापित किए गए हैं और प्रत्येक टैंक 20 किलोलीटर (केएल) तक एलएमओ रख सकता है। एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. (प्रो.) वीर सिंह नेगी ने स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने में उनके समर्पण और दूरदर्शिता के लिए श्री जगत प्रकाश नड्डा की सराहना की और हार्दिक धन्यवाद दिया। डॉ नेगी ने एम्स-बिलासपुर में सीटी मशीन और विश्राम सदन उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार के माननीय केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्री श्री राज कुमार सिंह और पावर ग्रिड कॉर्पोरशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक  रवींद्र कुमार त्यागी के उदार समर्थन का भी आभार व्यक्त किया। एम्स बिलासपुर समाज के लिए लागत प्रभावी व्यापक देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी स्थापना के उपरांत से, यह रोगियों और उनके परिचारकों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने पर उत्तरोत्तर काम कर रहा है।

बिलासपुर ,23 फरवरी [ राकेश शर्मा  ] ! जगत प्रकाश नड्डा, माननीय संसद सदस्य, राज्यसभा, ने एम्स बिलासपुर में आज नई सेवाओं - रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में विश्राम सदन की आधारशिला रखी।

इन सेवाओं के जुड़ने से स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में अत्यन्त वृद्धि होगी और इससे हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों की जनता को अत्यधिकलाभ होगा, जिससे रोगी देखभाल में एक नए युग का सूत्रपात होगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

डॉ. मनसुख मांडविया, माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार, श्री अनुराग ठाकुर, माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रमएवं खेल मंत्री, भारत सरकार, श्री जय राम ठाकुर, माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर पावरग्रिड के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री रवींद्र कुमार त्यागी, पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) डॉ. यतींद्र द्विवेदी और एम्स बिलासपुरव पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अस्पताल भवन में कार्डिएक कैथ लैब, सीसीयू, सीएसएसडी और लॉन्ड्री का भी दौरा किया, जिसका उद्घाटन हाल ही में भारत सरकार के माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया था।

लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत वाली अत्याधुनिक मशीनरी के साथ कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार प्रदान करने की दृष्टि से एम्स में विकिरण ऑन्कोलॉजी सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्नत तकनीक की मदद से, कैंसर रोगियों का इलाज हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर  ब्रेकीथेरेपी और 4डी  सीटी  सिम्युलेटर के माध्यम से किया जा सकता है, जो आसपास के स्वस्थ ऊतकों की अखंडता को संरक्षित करते हुए, ट्यूमर को प्रभावी ढंग से लक्षित करते हुए, सटीकता के साथ उपचार की योजना बनाने में मदद करेगा।

पावरग्रिड की उदार नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधीकरणसे, 7 करोड़ रुपये की लागत से एम्स के आपातकालीन विभाग में अत्याधुनिक 128 स्लाइस सीटी स्कैनर स्थापित किया गया है। यह कम समय में असाधारण स्पष्टता के साथ तेज और सटीक इमेजिंग प्रदान करेगा, जिससे मरीजों के लिए प्रतीक्षा समय कम हो जाएगा।

यह आपात स्थिति में आने वाले उन रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो गंभीर रूप से बीमार हैं और जिन्हें त्वरित सटीक निदान की आवश्यकता है। अगले कुछ महीनों में सीएसआर फंड के तहत 16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर पावरग्रिड द्वारा एमआरआई मशीन भी प्रदान की जाएगी। सीएसआर के तहत पावरग्रिड द्वारा प्रदान किया गया एक और उदार समर्थन विश्राम सदन है। इसका निर्माण एम्स बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें 250 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

यह प्रतीक्षा कर रहे मरीजों और उनके परिचारकों को आरामदायक ठहराव के अतिरिक्त कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी और मानसून के दौरान लगातार बारिश से सुरक्षा प्रदान करेगा। यह 26.75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर लगभग 18 महीनों में तैयार हो जाएगा। लिकिड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट एम्स बिलासपुर को मरीजों के बिस्तर के पास चौबीसों घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति से सुसज्जित करेगा। संस्थान के भीतर दो एलएमओ टैंक स्थापित किए गए हैं और प्रत्येक टैंक 20 किलोलीटर (केएल) तक एलएमओ रख सकता है।

एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. (प्रो.) वीर सिंह नेगी ने स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने में उनके समर्पण और दूरदर्शिता के लिए श्री जगत प्रकाश नड्डा की सराहना की और हार्दिक धन्यवाद दिया। डॉ नेगी ने एम्स-बिलासपुर में सीटी मशीन और विश्राम सदन उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार के माननीय केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्री श्री राज कुमार सिंह और पावर ग्रिड कॉर्पोरशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक  रवींद्र कुमार त्यागी के उदार समर्थन का भी आभार व्यक्त किया।

एम्स बिलासपुर समाज के लिए लागत प्रभावी व्यापक देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी स्थापना के उपरांत से, यह रोगियों और उनके परिचारकों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने पर उत्तरोत्तर काम कर रहा है।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! श्री गुरु रविदास जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर एक भव्य शोभा यात्रा एवं नगर कीर्तन का किया गया आयोजन !
पिछला लेख बिलासपुर ! अलीखड्ड उठाऊ पेयजल योजना को राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए बनाया जा रहा विवादित ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

विशाल सूद-February 13, 2026 @ 04:55 pm

0
चम्बा , 13 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के भनोता स्थित नव-निर्मित भेड़ प्रजनन

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm

शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !

February 13, 2026 @ 04:32 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !