Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
और अधिक खबरें

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
होम Khabar Himachal Seमंडी ! मुख्यमंत्री ने आई.आई.टी. मण्डी में हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक का शुभारम्भ किया !
  • खबर हिमाचल से

मंडी ! मुख्यमंत्री ने आई.आई.टी. मण्डी में हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक का शुभारम्भ किया !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - मंडी ( मंडी ) - August 27, 2022 @ 06:00 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के परिसर में संस्थान के वार्षिक स्टार्टअप इवेंट के छठे संस्करण ‘हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक 2022’ का शुभारम्भ किया। इसमें नए उद्यमियों, निवेशकों और अनुभवी उद्यमियों सहित भारतीय स्टार्टअप्स इकोसिस्टम के हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में ‘आईआईटी मंडी कैटालिस्ट को-वर्क स्पेस एंड आई-हब’ और एचसीआई फाउंडेशन के कार्यालय का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लाल किले से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत को प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ का नारा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्थापना के बाद अल्प अवधि में ही आईआईटी मंडी द्वारा किए गए अनुसंधान कार्यों की भी सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक हिमाचल प्रदेश में उभरते हुए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का एक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से शीर्ष स्टार्टअप को आईआईटी मंडी कैटालिस्ट द्वारा इनक्यूबेशन सपोर्ट के लिए चुना जाएगा। राज्य के विभिन्न विभागांे की मदद से कई स्टार्टअप्स उभरेंगे और उन्हें नई संभावनाएं तलाशने के अवसर मिलेंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने आईआईटी मंडी आईहब और एचसीआई फाउंडेशन को 110 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई है। स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, स्टार्टअप इंडिया और हिमाचल प्रदेश सरकार ने 70 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। इसमें से प्रदेश सरकार ने आईआईटी मंडी को 10 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पौने पांच वर्षों के दौरान राज्य में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं को राज्य सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहन कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए और नवाचार एवं अनुसंधान के माध्यम से सतत समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए, जिससे प्रदेश के साथ-साथ देश को भी लाभ हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप नीति में संशोधन के लिए आईआईटी मंडी से भी सुझाव मांग रही है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य इसे और प्रभावी बनाना और स्टार्टअप्स को अधिक लाभ प्रदान करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी मण्डी निःसंदेह राज्य का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान है और इसने राज्य में एक जीवंत स्टार्टअप और नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि आईआईटी मंडी कैटालिस्ट अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति के साथ-साथ समाज की बेहतरी और आम आदमी के कल्याण के लिए अनुसंधान बहुत महत्वपूर्ण है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कमांद स्थित आईआईटी परिसर का वातावरण अध्ययन और अनुसंधान के लिए सबसे उपयुक्त है और यहां उचित हवाई संपर्क इस संस्थान को फलने-फूलने के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में अतिशीघ्र ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे इस प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने तीन अलग-अलग विषयों ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरएक्शन, बिल्ड फॉर द हिमालयाज एंड एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी पर आधारित स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर स्टार्टअप द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और इनमें गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला और विशेष रूप से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोग भाग्यशाली हैं कि कमांद में आईआईटी जैसा राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि परिसर के बाहर एक बिक्री काउंटर स्थापित करने की आवश्यकता है ताकि स्थानीय लोग अपने दूध, दही और पनीर जैसे उत्पाद बेच सकें। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में काफी मदद मिलेगी। वैज्ञानिक जी, एनएसटीईडीबी, डीएसटी डॉ. अनीता गुप्ता ने भी कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।वैज्ञानिक एफ, निदेशक, एमईआईटीवाई डॉ. अजय गर्ग ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि आईआईटी मंडी के पास कमांद में एक स्थायी स्टार्टअप घाटी बनाने की योजना है, जो देश भर से उच्च तकनीकी स्टार्टअप को आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आईआईटी मंडी को भारतीय स्टार्टअप के लिए एक अद्वितीय स्टार्टअप गंतव्य के लिए रूप में विकसित करने के लिए भौतिक और बौद्धिक संसाधन उपलब्ध करवाने के प्रति प्रतिबद्ध है। आईआईटी मंडी के निदेशक डॉ. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्टार्टअप में भारत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए एक उचित इकोसिस्टम बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, सभी के लिए खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों के समाधान के लिए भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि को प्रौद्योगिकी से जोड़ा जाना चाहिए ताकि इस व्यवसाय को आर्थिक रूप से व्यवहारिक बनाने के साथ-साथ सम्मानजनक भी बनाया जा सके। केटालिस्ट के संकाय प्रभारी, पूर्ण सिंह ने हिमालयन स्टार्ट-अप के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी को स्टार्टअप के लिए 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनकी छंटनी की गई। इस पूरी प्रक्रिया को लगभग 45 संकाय सदस्यों द्वारा पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्टार्टअप नीति-2022 को संशोधित करने के लिए आईआईटी मंडी उद्योग विभाग के संपर्क में है ताकि विभिन्न हितधारकों के लिए कमांद घाटी में हार्ड और सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जा सके, जो तकनीकी रूप से विश्व स्तरीय और सांस्कृतिक रूप से हिमालयी स्टार्टअप इकोसिस्टम होगा। आईआईटी मंडी के अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. राहुल वैश्य ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाभार्थियों से करेंगे संवाद !
पिछला लेख शिमला ! राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति से भेंट की !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

विशाल सूद-February 19, 2026 @ 09:07 pm

0
धर्मशाला, 19 फ़रवरी [ विशाल सूद ] ! आज धर्मशाला के प्रेस क्लब, नगरोटा बगवां में

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm

शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !

February 19, 2026 @ 08:46 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !