Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
और अधिक खबरें

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा देश में विकास और समृद्धि का नया अध्याय: जगत प्रकाश नड्डा !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा देश में विकास और समृद्धि का नया अध्याय: जगत प्रकाश नड्डा !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - August 20, 2022 @ 08:38 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल प्रदेश ने हर क्षेत्र में की अभूतपूर्व तरक्कीः जय राम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश में विकास और समृद्धि का एक नया अध्याय लिखा गया है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आज नाहन के चौगान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृतकाल के दौरान भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के लिए पांच संकल्प तय किए हैं। प्रत्येक देशवासी को इन संकल्पों का अनुसरण करना चाहिए। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। देशवासियों के सक्रिय सहयोग से ही भारत वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें हिमाचल और केंद्र दोनों सरकारों में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभालने का सुअवसर मिला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार भारत ने नौ माह के भीतर ही दो-दो कोरोना रोधी वैक्सीन तैयार कीं, वह पूरे विश्व में बदलते भारत की एक बहुत बड़ी मिसाल है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देशवासियों को 200 करोड़ से अधिक मुफ्त टीके उपलब्ध कराने के साथ-साथ दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भारत ने वैक्सीन मुहैया करवाई। इनमें से 20 से अधिक देशों को मुफ्त टीके उपलब्ध करवाए गए। हिमाचल के सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक देने में देश का पहला राज्य बनने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व के कारण यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अपने क्षेत्र, राज्य और देश को सही दिशा की ओर ले जाने तथा चहुमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए सही और गलत नेतृत्व के बीच अंतर को समझने का प्रयास करें। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 9वें वित्त आयोग ने हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा समाप्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल को दिए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को भी केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया था। अब हिमाचल के लिए विकासात्मक परियोजनाओं में केंद्र-राज्य के 90ः10 के अनुपात को बहाल करके नरेन्द्र मोदी ने बहुत बड़ी सौगात दी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना और प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दूरदराज क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हुई है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करके और इससे छूटे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू करके बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार का कार्यकाल देश के इतिहास में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के काले दौर के रूप में याद किया जाएगा। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 8 वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश का अभूतपूर्व विकास और भ्रष्टाचारमुक्त शासन सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए विधायक डॉ. राजीव बिंदल की प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की सराहना भी की। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सिरमौर जिला 10वें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी से सम्बन्धित एक पवित्र भूमि है और यह माता श्री रेणुकाजी और उनके पुत्र भगवान परशुराम जी की भी तपोस्थली है। उन्होंने इस अवसर पर नाहन शहर से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों के सिरमौर जिला और नाहन शहर में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश तभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है, जब देश का प्रत्येक राज्य समृद्ध बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपने पुराने गौरव को फिर से हासिल कर रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान वह सात बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का कार्यक्रम शिमला के रिज पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पूरे देश को संबोधित किया और इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के 17 लाख से अधिक लोगों ने देखा। जय राम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माता और राज्य के पहले मुख्यमंत्री डा. वाई.एस. परमार सिरमौर जिला के रहने वाले थे और उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रखने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में राज्य के मेहनती और ईमानदार लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 75 वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं, जबकि आज राज्य में 39,500 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कों का जाल बिछा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत थी, जबकि आज राज्य में साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल भी अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति की परंपरा को तोड़ा है और अब वह राज्य में फिर से सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने गरीबों और कमजोर वर्ग के लिए एक भी कल्याणकारी योजना शुरू नहीं की थी, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत विपक्ष लोक लुभावने वायदे कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत फिर से सुनिश्चित कर पुरानी परंपरा को तोड़ने के लिए लोगों से पूरा समर्थन प्रदान करनेे का आग्रह किया। इसके उपरांत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने नाहन में निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल भवन का दौरा किया और अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी योजना का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में द्वितीय विश्वयुद्ध के योद्धा पी.एल. सबलोक की 100वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का भी दौरा किया। सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिनके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल के दौरान देश के लगभग 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के लिए जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के कारण ही 7000 करोड़ रुपये की रेणुकाजी बांध परियोजना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के पूरे समर्थन से भाजपा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आकर राज्य में मिशन रिपीट सुनिश्चित करेगी। नाहन के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज प्रदेश का एक नेता देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के कार्यकाल के दौरान सिरमौर जिला में आईआईएम और मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 300 बिस्तर क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज न केवल राज्य के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सिरमौर जिला के भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और नाहन मण्डल भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, प्रदेश विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कनियाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारीः मुख्य सचिव !
पिछला लेख सोलन ! हाटी विकास मंच को केन्द्र सरकार से है आस जल्द पुरी हो सकती है हाटी समुदाय को बनाने की मांग !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

विशाल सूद-February 19, 2026 @ 09:07 pm

0
धर्मशाला, 19 फ़रवरी [ विशाल सूद ] ! आज धर्मशाला के प्रेस क्लब, नगरोटा बगवां में

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm

शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !

February 19, 2026 @ 08:46 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !