Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 14–17 अप्रैल, शिमला में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग — सनातन संस्कृति जागरण अभियान का शुभारंभ !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एचआरटीसी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मारपीट की घटनाओं पर जताई नाराजगी, चक्का जाम की दी चेतावनी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सीबीएसई के नाम पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की साजिश :  राकेश जमवाल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 14–17 अप्रैल, शिमला में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग — सनातन संस्कृति जागरण अभियान का शुभारंभ !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एचआरटीसी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मारपीट की घटनाओं पर जताई नाराजगी, चक्का जाम की दी चेतावनी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीबीएसई के नाम पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की साजिश :  राकेश जमवाल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! ट्रैक्टर वालों के लिए अलग पॉलिसी लेकर आएगी सुक्खू सरकार !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं है मंजूर - उपायुक्त !

  • शिमला ! शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी !
  • चम्बा ! नारी शक्ति के पंखों को मिलेगी 'रैंप' योजना से उड़ान !
  • चम्बा ! चम्बा के चौगान में हजारों वर्षों बाद बुधवार को होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का पूजन व दर्शन !
  • सोलन ! जिले में चेस्टर हिल प्रोजेक्ट्स को लेकर उठे सवाल, मुख्य सचिव पर लगे गंभीर आरोप !
  • शिमला : हिमाचल में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स से बॉर्डर इलाकों पर चिंता, पंजाब में विरोध, हिमाचली भी परेशान !
  • शिमला ! अपनी सरकार से नाखुश पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर,विधानसभा के बाहर बैठे धरने पर !
  • शिमला ! ट्रैक्टर वालों के लिए अलग पॉलिसी लेकर आएगी सुक्खू सरकार !
  • शिमला ! सीबीएसई के नाम पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की साजिश :  राकेश जमवाल !
  • शिमला ! एचआरटीसी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मारपीट की घटनाओं पर जताई नाराजगी, चक्का जाम की दी चेतावनी !
  • शिमला ! 14–17 अप्रैल, शिमला में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग — सनातन संस्कृति जागरण अभियान का शुभारंभ !
  • शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !
  • चम्बा ! एनएच 154 ए चम्बा–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध !
  • शिमला ! विधायक मलेंद्र राजन ने शून्यकाल के दौरान क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया !
  • शिमला ! अनुपूरक बजट पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर- राज्य सरकार कर रही जानकारी छिपाने की कोशिश !
  • !! राशिफल 20 मार्च 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! सदन में चिट्टे पर हंगामा, विपक्ष का नारेबाज़ी करते हुए सदन से किया वाकआउट !
और अधिक खबरें

शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !

March 30, 2026 @ 10:35 pm

शिमला ! 14–17 अप्रैल, शिमला में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग — सनातन संस्कृति जागरण अभियान का शुभारंभ !

March 30, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! एचआरटीसी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मारपीट की घटनाओं पर जताई नाराजगी, चक्का जाम की दी चेतावनी !

March 30, 2026 @ 10:27 pm

शिमला ! सीबीएसई के नाम पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की साजिश :  राकेश जमवाल !

March 30, 2026 @ 10:25 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! राज्य मादक द्रव्य नीति शीघ्र जारी की जाएगी !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! राज्य मादक द्रव्य नीति शीघ्र जारी की जाएगी !

द्वारा
नरेश शर्मा -
शिमला ( शिमला ) - November 1, 2021 @ 02:57 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार एवं संयोजक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा है कि नशे के प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए राज्य मादक द्रव्य नीति तैयार की जा चुकी है। इसे शीघ्र जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाला यह बोर्ड समस्या से निपटने के बहुआयामी तरीकों को अपनाएगा। नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान 20 नवंबर के बाद शुरू किया जाएगा।  उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी संजीव शर्मा के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में फाउंडेशन द्वारा मानवाधिकार जागरूकता पर साप्ताहिक वेबिनार में विख्यात विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा ने यह जानकारी दी। वह "नशे का प्रकोप, मानवाधिकार उल्लंघन और समाधान" विषय पर  व्याख्यान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों को अपराधी की बजाए पीड़ित माना जाना चाहिए। इससे पूर्व उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष और राज्य मेंटल हेल्थ अथॉरिटी के सदस्य प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नशे और मानवाधिकार उल्लंघन के बीच बहुत गहरा संबंध है। उन्होंने अंतर्रष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिस्थितियों के संदर्भ में कहा कि जहां ड्रग्स होंगी, वहां मानवाधिकार उल्लंघन होना स्वभाविक है। विख्यात विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर यह माना जा चुका है की ड्रग्स और दूसरे मादक पदार्थों का सीधा संबंध मानवाधिकार उल्लंघन से है। वेबीनार में लगभग 75 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने हिस्सा लिया।  उन्होंने बताया कि प्रदेश के 12 में से 10 जिले नशे की चपेट में हैं। यही नहीं, राज्य में हर वर्ष 300 टन चरस और 10 टन हेरोइन का अवैध उत्पादन होता है। सीमा पार से बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स भारत और हिमाचल समेत कई राज्यों  में लाई जाती है। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता वाले नशा निवारण बोर्ड ने राज्य की समेकित मादक द्रव्य निवारण नीति (Integrated Drug Prevention Policy) तैयार कर दी है। इसे शीघ्र ही जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किए गए नीति दस्तावेज में नशे की बुराई से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति का विस्तृत विवरण है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एक दस्तावेज के अनुसार देश के 272 जिले बुरी तरह नशे की चपेट में हैं। उसमें हिमाचल के मंडी, कांगड़ा और शिमला जिले ही शामिल किए गए हैं। जबकि राज्य के 12 में से सात अन्य जिलों में भी नशाखोरी की समस्या गंभीर हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश के 32 प्रतिशत  युवा नशे की चपेट में आने के कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्वास केंद्रों में भर्ती लोगों में 37 प्रतिशत चिट्टा और 36 प्रतिशत शराब के आदी हैं। प्रदेश में लगभग 65 नशा निवारण केंद्र हैं जो निजी संस्थाओं द्वारा संचालित हैं। इनमें से ज्यादातर गैर प्रोफेशनल ढंग से चल रहे हैं और उनमें मानवाधिकारों का उल्लंघन भी होता है। हिमाचल में ड्रग्स की  समस्या पिछले 30 वर्षों में सबसे ज्यादा बढ़ी है। नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में दवाई बनाने के 129 कारखाने हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जब वहां बनी दवाएं नशे के बाजार में पहुंचा दी गईं।  उन्होंने कहा कि ड्रग्स का कारोबार आतंकवाद की जड़ें भी मजबूत करता है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान समेत कुछ अन्य देश मादक पदार्थों की खेती और व्यापार से हुई कमाई को आतंकवाद फैलाने में खर्च करते हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब के हालात सबके सामने हैं। युवा वर्ग को सावधान रहने के साथ-साथ सजगता से नशा निवारण बोर्ड एवं अन्य एजेंसियों को नशे की तस्करी एवं उपयोग के बारे में जानकारी देनी चाहिए। उनसे मिली सूचना को गोपनीय रखा जाएगा।  ड्रग्स की समस्या के समाधान के बारे में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नीति दस्तावेज में अन्य बातों के अलावा यह भी कहा गया है कि युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा आठवीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में भी नशे की बुराई से बचाव की जानकारी दी जाएगी। उनका कहना था कि योग, मेडिटेशन, पुस्तकें पढ़ना और ऐसी ही अन्य स्वस्थ गतिविधियों में खुद को शामिल कर युवा ड्रग्स की बुराई से बचे रह सकते हैं। मानवाधिकार जागरूकता पर उमंग फाउंडेशन के साप्ताहिक वेबीनारों की श्रंखला में यह सातवां कार्यक्रम था। इसके संचालन में विश्वविद्यालय के पीएचडी के विद्यार्थियों मुकेश कुमार और अभिषेक भागड़ा के अलावा संजीव शर्मा और डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सहयोग दिया ।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी होना आवश्यक !
पिछला लेख शिमला ! 12 से 14 नबम्बर 2021 तक किया जाएगा ड्रोप रोवाल खेल का आयोजन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं है मंजूर - उपायुक्त !

March 30, 2026 @ 07:25 pm

शिमला ! शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण !

March 30, 2026 @ 07:28 pm

हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !

March 30, 2026 @ 07:32 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 14–17 अप्रैल, शिमला में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग — सनातन संस्कृति जागरण अभियान का शुभारंभ !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एचआरटीसी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मारपीट की घटनाओं पर जताई नाराजगी, चक्का जाम की दी चेतावनी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीबीएसई के नाम पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की साजिश :  राकेश जमवाल !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !

विशाल सूद-March 30, 2026 @ 10:35 pm

0
शिमला , 30  मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए

शिमला ! 14–17 अप्रैल, शिमला में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग — सनातन संस्कृति जागरण अभियान का शुभारंभ !

March 30, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! एचआरटीसी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मारपीट की घटनाओं पर जताई नाराजगी, चक्का जाम की दी चेतावनी !

March 30, 2026 @ 10:27 pm

शिमला ! सीबीएसई के नाम पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की साजिश :  राकेश जमवाल !

March 30, 2026 @ 10:25 pm

शिमला ! ट्रैक्टर वालों के लिए अलग पॉलिसी लेकर आएगी सुक्खू सरकार !

March 30, 2026 @ 10:23 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 14–17 अप्रैल, शिमला में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग — सनातन संस्कृति जागरण अभियान का शुभारंभ !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एचआरटीसी यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, मारपीट की घटनाओं पर जताई नाराजगी, चक्का जाम की दी चेतावनी !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !