
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के लिए अनोखी पहल की है। आज अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर शिमला पुलिस ने एक व्यापक जन जागरूकता अभियान जागृति शुरू किया है। यह शायद देश में अपनी तरह का पहला ऐसा प्रोग्राम होगा जो महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके घर घर जा कर देगा। अभियान की शुरुआत आज शिमला के ठियोग से की गई जिसमें राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन डेज़ी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाया जाएगा। इस अभियान में महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं के उत्थान व पुनर्विस्थापन के लिए सरकार के द्वारा भिन्न-भिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली क्षतिपूर्ति बारे भी अवगत करवाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने कहा कि शिमला पुलिस ने आज अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर जागृति अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला के हर थाने में एक स्पेशल टीम गठित की जाएगी।
शिमला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के लिए अनोखी पहल की है। आज अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर शिमला पुलिस ने एक व्यापक जन जागरूकता अभियान जागृति शुरू किया है। यह शायद देश में अपनी तरह का पहला ऐसा प्रोग्राम होगा जो महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके घर घर जा कर देगा।
अभियान की शुरुआत आज शिमला के ठियोग से की गई जिसमें राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन डेज़ी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाया जाएगा। इस अभियान में महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं के उत्थान व पुनर्विस्थापन के लिए सरकार के द्वारा भिन्न-भिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली क्षतिपूर्ति बारे भी अवगत करवाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने कहा कि शिमला पुलिस ने आज अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर जागृति अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला के हर थाने में एक स्पेशल टीम गठित की जाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -