Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
  • शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !
  • शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !
  • हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !
  • शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !
  • शिमला ! कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, छोटे राज्यों के आर्थिक हालात पर चिंता जताई !
  • शिमला ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने किसानों के साथ हो रही ठगी पर उठाया बड़ा सवाल, बागवानों की परेशानियों को किया उजागर ! 
  • शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !
  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !
  • शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !
  • शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !
  • हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने जताई प्रसन्नता !
  • हमीरपुर ! कल से खुलेगा सुजानपुर होली मेला ग्राउंड का बाजार,18 फरवरी से शुरू होगा प्लॉट आवंटन, रूम नंबर 105 में करें संपर्क !
  • हमीरपुर ! होली मेला ग्राउंड नीलामी: न्यू राजू टेंट हाउस ने जमा करवाया आधे से ज्यादा भुगतान !
और अधिक खबरें

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

February 18, 2026 @ 06:52 pm

शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

February 18, 2026 @ 06:48 pm

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

February 18, 2026 @ 06:36 pm

हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

February 18, 2026 @ 06:31 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल कोे दिए दो पुरस्कार ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल कोे दिए दो पुरस्कार ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - December 9, 2023 @ 04:50 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,09 दिसंबर ! हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार देर सायं नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। इस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य स्वर्ण श्रेणी और लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति के लिए सर्वश्रेष्ठ इको-पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार जीते। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने यह पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों से हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में उदारतापूर्वक निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन परियोजनओं को शीघ्र स्वीकृति की सुविधा प्रदान करेगी। हिमाचल सभी मौसमों के लिए उपयुक्त पर्यटन गंतव्य है। यहां की घाटियां, बर्फ से ढकी घाटियां, हरा-भरा वन क्षेत्र, जल निकाय और शानदार होम-स्टे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों के यात्रा अनुभव को और शानदार बनाने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ठहरने के लिए शानदार होम-स्टे भी विकसित किए जाएंगे जिससे पर्यटक नजदीक से यहां के जन-जीवन व वादियों को निहार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए पर्यटन गंतव्यों को विकसित कर, पर्यटन अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण कर रही है। पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि वे अधिक अवधि तक यहां समय बिताएं और प्रदेश की आर्थिकी में वृद्धि हो। प्रदेश में हवाई सेवा में सुधार के दृष्टिगत कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिवर्ष लगभग 5 करोड़ पर्यटकों का आगमन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और राज्य सरकार कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कांगड़ा घाटी में पर्यटक अधोसंरचना विकसित करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये व्यय करेगी। वन्य जीव पर्यटन में रुचि रखने वाले पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए कांगड़ा जिला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल धार्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र है, प्रदेश प्रसिद्ध शक्तिपीठों की भूमि है और शीघ्र ही प्रदेश आध्यात्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में ईको-टूरिज्म को भी बड़े पैमाने पर विकसित करने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मार्च, 2026 तक हिमाचल को देश के हरित राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है और राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अभिनव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, नवीकरण ऊर्जा के अन्य स्रोतों के दोहन पर बल दे रही है। प्रदेश सरकार डीजल वाहनों के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा प्रदान कर रही है। आउटलुक ट्रैवलर की प्रकाशक मीनाक्षी मेहता ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आउटलुक ग्रुप के सीईओ इंद्रनील राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न पुरस्कार विजेता राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद-सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी केएस बांशटू, पत्रिका की संपादक आनंदिता घोष और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिमला ,09 दिसंबर ! हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार देर सायं नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। इस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।

हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य स्वर्ण श्रेणी और लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति के लिए सर्वश्रेष्ठ इको-पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार जीते। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने यह पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों से हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में उदारतापूर्वक निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन परियोजनओं को शीघ्र स्वीकृति की सुविधा प्रदान करेगी। हिमाचल सभी मौसमों के लिए उपयुक्त पर्यटन गंतव्य है। यहां की घाटियां, बर्फ से ढकी घाटियां, हरा-भरा वन क्षेत्र, जल निकाय और शानदार होम-स्टे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों के यात्रा अनुभव को और शानदार बनाने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ठहरने के लिए शानदार होम-स्टे भी विकसित किए जाएंगे जिससे पर्यटक नजदीक से यहां के जन-जीवन व वादियों को निहार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए पर्यटन गंतव्यों को विकसित कर, पर्यटन अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण कर रही है। पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि वे अधिक अवधि तक यहां समय बिताएं और प्रदेश की आर्थिकी में वृद्धि हो। प्रदेश में हवाई सेवा में सुधार के दृष्टिगत कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिवर्ष लगभग 5 करोड़ पर्यटकों का आगमन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और राज्य सरकार कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार कांगड़ा घाटी में पर्यटक अधोसंरचना विकसित करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये व्यय करेगी। वन्य जीव पर्यटन में रुचि रखने वाले पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए कांगड़ा जिला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल धार्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र है, प्रदेश प्रसिद्ध शक्तिपीठों की भूमि है और शीघ्र ही प्रदेश आध्यात्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में ईको-टूरिज्म को भी बड़े पैमाने पर विकसित करने पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मार्च, 2026 तक हिमाचल को देश के हरित राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है और राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अभिनव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, नवीकरण ऊर्जा के अन्य स्रोतों के दोहन पर बल दे रही है। प्रदेश सरकार डीजल वाहनों के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा प्रदान कर रही है। आउटलुक ट्रैवलर की प्रकाशक मीनाक्षी मेहता ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आउटलुक ग्रुप के सीईओ इंद्रनील राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विभिन्न पुरस्कार विजेता राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद-सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी केएस बांशटू, पत्रिका की संपादक आनंदिता घोष और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! 2006-08 बैच के जेबीटी हुए केन्द्रीय अधिसूचना को लेकर एकजुट ! 
पिछला लेख चम्बा ! हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच की मासिक बैठक पुराने बस अड्डा में हुई !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !

February 18, 2026 @ 06:11 pm

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

February 18, 2026 @ 06:52 pm

शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

February 18, 2026 @ 06:48 pm

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

February 18, 2026 @ 06:36 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

Shiwani Jaryal --February 18, 2026 @ 06:52 pm

0
चम्बा, 18 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के उपमंडल भरमौर की उप तहसील धरवाला के

शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

February 18, 2026 @ 06:48 pm

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

February 18, 2026 @ 06:36 pm

हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

February 18, 2026 @ 06:31 pm

शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !

February 18, 2026 @ 06:26 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

खबर हिमाचल से

शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

खबर हिमाचल से

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !