
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 04 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।आये दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है। ताजा मामला शिमला जिले के सुन्नी का है। जहां कढारघाट में आज सुबह एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सुन्नी को किंगल से जोड़ने वाले लिंक रोड पर यह हादसा आज सुबह सात बजे हुआ है। पिकअप में ड्राइवर सहित 12 लोग सवार थे। ये सभी कढारघाट से मंडी की ओर जा रहे थे। कढारघाट से कुछ ही दूरी पर ड्राइवर का पिकअप पर से नियंत्रण खो गया और पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया।जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शवों का परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पिकअप में मजदूर सवार थे, जो काम पर जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि सुबह मौसम खराब था। शायद खराब मौसम में गाड़ी फिसलने की वजह से खाई में गिरी होगी।पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसपी संजीव गांधी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा मामले में जांच की जा रही है। बाकी दो कि अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 04 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।आये दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है। ताजा मामला शिमला जिले के सुन्नी का है। जहां कढारघाट में आज सुबह एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई।
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सुन्नी को किंगल से जोड़ने वाले लिंक रोड पर यह हादसा आज सुबह सात बजे हुआ है। पिकअप में ड्राइवर सहित 12 लोग सवार थे। ये सभी कढारघाट से मंडी की ओर जा रहे थे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कढारघाट से कुछ ही दूरी पर ड्राइवर का पिकअप पर से नियंत्रण खो गया और पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया।जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शवों का परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि पिकअप में मजदूर सवार थे, जो काम पर जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि सुबह मौसम खराब था। शायद खराब मौसम में गाड़ी फिसलने की वजह से खाई में गिरी होगी।पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसपी संजीव गांधी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा मामले में जांच की जा रही है। बाकी दो कि अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -