Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      भरमौर ! नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का उत्तर क्षेत्र में सफल आयोजन !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !
  • भरमौर ! नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का उत्तर क्षेत्र में सफल आयोजन !
  • !! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!
  • चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !
  • चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 
  • शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक में सियासी घमासान: सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले—“प्रदेश हित से ऊपर बीजेपी का कुर्सी हित !
  • सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 
  • शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !
  • सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !
  • सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • शिमला  !  नाकाबंदी  के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस की बरामद  !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
और अधिक खबरें

भरमौर ! नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का उत्तर क्षेत्र में सफल आयोजन !

February 14, 2026 @ 08:42 am

!! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

February 14, 2026 @ 07:13 am

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने में कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने में कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - November 22, 2023 @ 07:48 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,22 नवंबर ! हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सचिवालय कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारी, महिला तथा किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश में वर्तमान सरकार के गठन के बाद जनकल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों के प्रति मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके लिए पुरानी पैंशन योजना को लागू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीएस लागू करना संवेदनशील सरकार का संवेदनशील फैसला है तथा यह निर्णय किसी राजनीतिक लाभ को ध्यान में रखते हुए नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की राज्य के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। लम्बे समय तक सेवाएं देने के उपरांत यदि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत निश्चित आय का साधन न हो तो वे सम्मान से जीवनयापन नहीं कर सकते हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सचिवालय मिनी हिमाचल है जहां सभी ज़िलों की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य हैं तथा उन्हें हिमाचल की जनता की आशाओं के अनुरूप कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद वह बालिका आश्रम टूटीकंडी गए तथा अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 11 माह के कार्यकाल में वर्तमान सरकार की यह पहली प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया है, जिसमें 27 वर्ष की आयु तक उनकी देख-रेख, उच्च शिक्षा, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा गृह निर्माण आदि के लिए राज्य सरकार सहायता प्रदान कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने कांग्रेस पार्टी के ‘प्रतिज्ञा-पत्र’ में किए गए एक और वायदे को पूरा करते हुए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरंभ की है, जिसके प्रथम चरण में ई-टैक्सी की खरीद के लिए राज्य सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय प्रदान करने के लिए ई-टैक्सी को सरकारी विभागों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले एक वर्ष में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं लागू करने जा रही है, जिसमें सचिवालय कर्मचारी पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी तथा आने वाले दो-तीन माह में महंगाई भत्ते की किश्त पर भी फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही सप्ताह में पांच कार्यदिवस करने की मांग पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में आई प्रदेश में आपदा के दौरान 16 हज़ार परिवार प्रभावित हुए हैं तथा वर्तमान राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से उनकी हरसंभव सहायता कर रही है। कच्चे व पक्के घर को पूर्णतः क्षति पहुंचने पर राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया है। इसके साथ-साथ बिजली व पानी का निःशुल्क कनेक्शन और सीमेंट की बोरी 280 रुपये की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज नहीं मिला है तथा अब इस पैकेज की कोई आशा नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा के कारण हुए नुक्सान के लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये के क्लेम नियमानुसार केन्द्र सरकार को भेजे हैं तथा हिमाचल प्रदेश को उसका जायज हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में भाजपा को भी मदद करनी चाहिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण हिमाचल प्रदेश पर आज 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण है। राज्य सरकार ने इस मामले पर विधानसभा में एक श्वेत पत्र भी जारी किया है तथा प्रत्येक हिमाचली पर 1.02 लाख रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार कड़े फैसले ले रही है, जिससे आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि इन कड़े फैसलों का विरोध भी हो रहा है लेकिन ये फैसले उनके व्यक्तिगत हित के लिए नहीं है बल्कि राज्य के हित में हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल चुनौतियों का सामना किया जाएगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने दूरदर्शी फैसले नहीं लिए, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के पहले ही दिन से राज्य की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के प्रयास शुरू किए हैं। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजीव शर्मा ने प्रधान, कमल कृष्ण शर्मा ने महासचिव, रमन शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह ने उपाध्यक्ष, हुकम सिंह ने संयुक्त सचिव, रामपाल शर्मा ने कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के 09 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और आपदा के दौरान उनके दृढ़ प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनके दर्द को बांटा और उनकी सेवा की जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी बचत से 51 लाख रुपये की राशि आपदा राहत कोष में प्रभावितों की मदद के लिए दान में दी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर और सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिमला ,22 नवंबर ! हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सचिवालय कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारी, महिला तथा किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश में वर्तमान सरकार के गठन के बाद जनकल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों के प्रति मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके लिए पुरानी पैंशन योजना को लागू किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीएस लागू करना संवेदनशील सरकार का संवेदनशील फैसला है तथा यह निर्णय किसी राजनीतिक लाभ को ध्यान में रखते हुए नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की राज्य के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। लम्बे समय तक सेवाएं देने के उपरांत यदि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत निश्चित आय का साधन न हो तो वे सम्मान से जीवनयापन नहीं कर सकते हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सचिवालय मिनी हिमाचल है जहां सभी ज़िलों की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य हैं तथा उन्हें हिमाचल की जनता की आशाओं के अनुरूप कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद वह बालिका आश्रम टूटीकंडी गए तथा अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 11 माह के कार्यकाल में वर्तमान सरकार की यह पहली प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया है, जिसमें 27 वर्ष की आयु तक उनकी देख-रेख, उच्च शिक्षा, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा गृह निर्माण आदि के लिए राज्य सरकार सहायता प्रदान कर रही है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने कांग्रेस पार्टी के ‘प्रतिज्ञा-पत्र’ में किए गए एक और वायदे को पूरा करते हुए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरंभ की है, जिसके प्रथम चरण में ई-टैक्सी की खरीद के लिए राज्य सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय प्रदान करने के लिए ई-टैक्सी को सरकारी विभागों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले एक वर्ष में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं लागू करने जा रही है, जिसमें सचिवालय कर्मचारी पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी तथा आने वाले दो-तीन माह में महंगाई भत्ते की किश्त पर भी फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही सप्ताह में पांच कार्यदिवस करने की मांग पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में आई प्रदेश में आपदा के दौरान 16 हज़ार परिवार प्रभावित हुए हैं तथा वर्तमान राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से उनकी हरसंभव सहायता कर रही है। कच्चे व पक्के घर को पूर्णतः क्षति पहुंचने पर राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया है। इसके साथ-साथ बिजली व पानी का निःशुल्क कनेक्शन और सीमेंट की बोरी 280 रुपये की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज नहीं मिला है तथा अब इस पैकेज की कोई आशा नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा के कारण हुए नुक्सान के लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये के क्लेम नियमानुसार केन्द्र सरकार को भेजे हैं तथा हिमाचल प्रदेश को उसका जायज हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में भाजपा को भी मदद करनी चाहिए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण हिमाचल प्रदेश पर आज 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण है। राज्य सरकार ने इस मामले पर विधानसभा में एक श्वेत पत्र भी जारी किया है तथा प्रत्येक हिमाचली पर 1.02 लाख रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार कड़े फैसले ले रही है, जिससे आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि इन कड़े फैसलों का विरोध भी हो रहा है लेकिन ये फैसले उनके व्यक्तिगत हित के लिए नहीं है बल्कि राज्य के हित में हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल चुनौतियों का सामना किया जाएगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने दूरदर्शी फैसले नहीं लिए, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के पहले ही दिन से राज्य की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के प्रयास शुरू किए हैं। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजीव शर्मा ने प्रधान, कमल कृष्ण शर्मा ने महासचिव, रमन शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह ने उपाध्यक्ष, हुकम सिंह ने संयुक्त सचिव, रामपाल शर्मा ने कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के 09 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और आपदा के दौरान उनके दृढ़ प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनके दर्द को बांटा और उनकी सेवा की जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी बचत से 51 लाख रुपये की राशि आपदा राहत कोष में प्रभावितों की मदद के लिए दान में दी।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर और सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! कारोबारी निशांत शर्मा मामले में हाई में सुनवाई, सरकार ने स्टेट्स रिपोर्ट कोर्ट में की दायर !
पिछला लेख शिमला ! अध्यक्ष संजीव शर्मा ने शपथग्रहण के बाद सीएम से कि मांग पेंडिंग डीए की किश्त दी जाए !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !

February 13, 2026 @ 04:05 pm

भरमौर ! नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का उत्तर क्षेत्र में सफल आयोजन !

February 14, 2026 @ 08:42 am

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर ! नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का उत्तर क्षेत्र में सफल आयोजन !

K S Premi --February 14, 2026 @ 08:42 am

0
चम्बा ! विद्या भारती द्वारा आयोजित नरायण प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन

!! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

February 14, 2026 @ 07:13 am

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर ! नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का उत्तर क्षेत्र में सफल आयोजन !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !