Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट !
  • बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !
  • मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !
  • मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !
  • शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !
  • मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !
  • !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • चम्बा ! जिले में दो चरणों में होगी जनगणना: उपायुक्त मुकेश रेपासवाल !
  • बिलासपुर ! 28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी !
  • शिमला ! चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र को सम्बोधित करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर राज्यपाल !
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !
  • हमीरपुर ! होली मेला ग्राउंड नीलामी: न्यू राजू टेंट हाउस ने जमा करवाया आधे से ज्यादा भुगतान !
  • हमीरपुर ! कल से खुलेगा सुजानपुर होली मेला ग्राउंड का बाजार,18 फरवरी से शुरू होगा प्लॉट आवंटन, रूम नंबर 105 में करें संपर्क !
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने जताई प्रसन्नता !
  • हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !
  • शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !
  • शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
और अधिक खबरें

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

February 17, 2026 @ 07:41 pm

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

February 17, 2026 @ 07:36 pm

शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

February 17, 2026 @ 07:29 pm

हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

February 17, 2026 @ 07:26 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! नैनीखड्ड रा .व .मा .पा . में विज्ञान और वाणिज्य संकाय होगा शुरू : कुलदीप सिंह पठानिया !
  • खबर हिमाचल से ,Video

चम्बा ! नैनीखड्ड रा .व .मा .पा . में विज्ञान और वाणिज्य संकाय होगा शुरू : कुलदीप सिंह पठानिया !

द्वारा
Jyoti -
चंबा ( चंबा ) - February 7, 2023 @ 09:39 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ,07 फरवरी [ ज्योति ] ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनीखड्ड में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी । विधानसभा अध्यक्ष आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनीखड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । उन्होंने विद्यालय के भवन विस्तार को लेकर स्कूल प्रबंधन को उपयुक्त भूमि विभाग के नाम स्थानांतरण करने को कहा । विधानसभा अध्यक्ष ने ढूंढयारा बंगला में खेल मैदान के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नैनीखड्ड उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत किया जाएगा । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की अहम भूमिका को भली-भांति समझते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके साथ स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार सभी विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान बढ़ाने के लिए पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है इसके साथ ही महान लोगों की जीवनी के बारे में भी जानना जरूरी है इससे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन क्षमता उपलब्ध करवाने का आश्वासन देते हुए पेयजल योजनाओं,विद्युत आपूर्ति सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने की बात भी कही । क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी पर निराशा जाहिर करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विगत 5 वर्ष पहले शुरू किए गए विकास कार्यों में विशेष प्रगति नहीं हुई है । उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अगले 6 माह के भीतर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में लोगों के समक्ष विकासात्मक योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने होंगे । उन्होंने आगे कहा कि नाबार्ड के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से इस क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं के संवर्धन और विस्तार कार्यों को विधायक प्राथमिकता के तहत वित्त वर्ष 2023-24 की सूची में शामिल किया गया है । इसी तरह ग्राम पंचायत नैनीखड्ड और तुनूहट्टी के तहत पेयजल योजना के उन्नयन कार्य पर 1 करोड़ 72 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्पर्क मार्ग बेडल गाँव के तहत इंटरलॉकिंग प्लास्टर ब्लॉक के निर्माण पर 44 लाख व्यय किए गए हैं । टिकरी सम्पर्क मार्ग पर एक किलोमीटर टारिंग कार्यों के लिए 85 लाख की धन राशि को व्यय की गई । उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 22 करोड़ की राशि से नैनीखड्ड -समलेऊ सम्पर्क मार्ग के उन्नयन कार्य को जल्द पूरा करने के लिए विभाग को निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा । इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू चोपड़ा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम भाटियात सुनील कैंथ,डीएफओ डलहौजी कमल भारती, डीएसपी हेमंत कुमार , अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, विद्युत राजीव महाजन, खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, एसएमसी अध्यक्ष अनीता देवी, उपप्रधान संजय कुमार, अध्यापक, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs  

चम्बा ,07 फरवरी [ ज्योति ] ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनीखड्ड में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी । विधानसभा अध्यक्ष आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनीखड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।

उन्होंने विद्यालय के भवन विस्तार को लेकर स्कूल प्रबंधन को उपयुक्त भूमि विभाग के नाम स्थानांतरण करने को कहा । विधानसभा अध्यक्ष ने ढूंढयारा बंगला में खेल मैदान के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नैनीखड्ड उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत किया जाएगा । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की अहम भूमिका को भली-भांति समझते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके साथ स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार सभी विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान बढ़ाने के लिए पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है इसके साथ ही महान लोगों की जीवनी के बारे में भी जानना जरूरी है इससे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन क्षमता उपलब्ध करवाने का आश्वासन देते हुए पेयजल योजनाओं,विद्युत आपूर्ति सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने की बात भी कही । क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी पर निराशा जाहिर करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विगत 5 वर्ष पहले शुरू किए गए विकास कार्यों में विशेष प्रगति नहीं हुई है । उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अगले 6 माह के भीतर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में लोगों के समक्ष विकासात्मक योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने होंगे । उन्होंने आगे कहा कि नाबार्ड के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से इस क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं के संवर्धन और विस्तार कार्यों को विधायक प्राथमिकता के तहत वित्त वर्ष 2023-24 की सूची में शामिल किया गया है । इसी तरह ग्राम पंचायत नैनीखड्ड और तुनूहट्टी के तहत पेयजल योजना के उन्नयन कार्य पर 1 करोड़ 72 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्पर्क मार्ग बेडल गाँव के तहत इंटरलॉकिंग प्लास्टर ब्लॉक के निर्माण पर 44 लाख व्यय किए गए हैं । टिकरी सम्पर्क मार्ग पर एक किलोमीटर टारिंग कार्यों के लिए 85 लाख की धन राशि को व्यय की गई । उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 22 करोड़ की राशि से नैनीखड्ड -समलेऊ सम्पर्क मार्ग के उन्नयन कार्य को जल्द पूरा करने के लिए विभाग को निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा । इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू चोपड़ा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम भाटियात सुनील कैंथ,डीएफओ डलहौजी कमल भारती, डीएसपी हेमंत कुमार , अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, विद्युत राजीव महाजन, खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, एसएमसी अध्यक्ष अनीता देवी, उपप्रधान संजय कुमार, अध्यापक, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला !
पिछला लेख धर्मशाला ! क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एक करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाला फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का कार्य शुरू !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

February 17, 2026 @ 07:09 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट !

February 16, 2026 @ 06:36 pm

बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

February 16, 2026 @ 07:04 pm

मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !

February 16, 2026 @ 07:08 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

विशाल सूद-February 17, 2026 @ 07:41 pm

0
शिमला , 17 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स सयुंक्त संघर्ष समिति ने

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

February 17, 2026 @ 07:36 pm

शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

February 17, 2026 @ 07:29 pm

हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !

February 17, 2026 @ 07:26 pm

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने जताई प्रसन्नता !

February 17, 2026 @ 07:23 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से

शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !

खबर हिमाचल से

शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !