
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला ,16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! किसान आंदोलन ने हिमाचल प्रदेश की सरकारी बस सेवा को प्रभावित कर दिया है। दिल्ली, चंडीगढ़ तथा अन्य क्षेत्र में जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया है। दिल्ली जाने वाले 11 रूटों को परिवहन निगम ने सस्पेंड कर दिया, जिससे आवाजाही रुक गई और यात्री परेशान होने लगे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला मंडल के दिल्ली रूट पर चलने वाली 11 बसों को नहीं चलाया गया। इसमें क्लब कर नौ बसें चलाई गई जबकि चंडीगढ़ तक 8 रूट चले। निगम के धर्मशाला डिवीजन से दिल्ली रूट पर 28 बसें चलती हैं। यात्रियों की उपलब्धता न होने के कारण रूट सस्पेंड करने पड़े हैं। किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए लोग भी दिल्ली रूट पर बसों से यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते निगम की बसों को दिल्ली रूट पर नहीं भेजा जा रहा। निगम ने कुछेक रूट को क्लब कर चलाया जबकि कुछ को चंडीगढ़ तक भेजा गया। क्लब किए रूटों में कुछेक को चंडीगढ़ में यात्रियों की उपलब्धता पर ही दिल्ली जाने के निर्देश दिए गए। डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि बुधवार को निदेशालय के निर्देशों के अनुसार 11 रूट सस्पेंड रहे , जबकि 8 को चंडीगढ़, ऊना तथा धर्मपुर तक भेजा गया तथा 9 रूट को क्लब कर चलाया गया। आगामी निर्देशों के अनुसार रूटों का सुचारू संचालन किया जा सकेगा।
धर्मशाला ,16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! किसान आंदोलन ने हिमाचल प्रदेश की सरकारी बस सेवा को प्रभावित कर दिया है। दिल्ली, चंडीगढ़ तथा अन्य क्षेत्र में जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया है। दिल्ली जाने वाले 11 रूटों को परिवहन निगम ने सस्पेंड कर दिया, जिससे आवाजाही रुक गई और यात्री परेशान होने लगे हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला मंडल के दिल्ली रूट पर चलने वाली 11 बसों को नहीं चलाया गया। इसमें क्लब कर नौ बसें चलाई गई जबकि चंडीगढ़ तक 8 रूट चले। निगम के धर्मशाला डिवीजन से दिल्ली रूट पर 28 बसें चलती हैं। यात्रियों की उपलब्धता न होने के कारण रूट सस्पेंड करने पड़े हैं। किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए लोग भी दिल्ली रूट पर बसों से यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
किसान आंदोलन के चलते निगम की बसों को दिल्ली रूट पर नहीं भेजा जा रहा। निगम ने कुछेक रूट को क्लब कर चलाया जबकि कुछ को चंडीगढ़ तक भेजा गया। क्लब किए रूटों में कुछेक को चंडीगढ़ में यात्रियों की उपलब्धता पर ही दिल्ली जाने के निर्देश दिए गए।
डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि बुधवार को निदेशालय के निर्देशों के अनुसार 11 रूट सस्पेंड रहे , जबकि 8 को चंडीगढ़, ऊना तथा धर्मपुर तक भेजा गया तथा 9 रूट को क्लब कर चलाया गया। आगामी निर्देशों के अनुसार रूटों का सुचारू संचालन किया जा सकेगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -