Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस अब जनता पर बिजली महंगी करने की तैयारी में : संदीपनी भारद्वाज !

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला बड़ी धूमधाम के साथ हुआ संपन्न !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला बड़ी धूमधाम के साथ हुआ संपन्न !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! ईदगाह कॉलोनी में अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे शहरी विधायक हरीश जनारथा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 1 जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत पेंशनरों को वित्तीय लाभ जल्द जारी करे सरकार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारंभ !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! बुजुर्ग नेता कब तक करेंगे पार्टी को मजबूत, युवाओं को आगे आने की जरूरत : विक्रमादित्य सिंह !
  • हमीरपुर ! व्यास नदी में मिला युवती का शव, स्थानीय गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान !
  • हमीरपुर ! कुसुम फाउंडेशन द्वारा हमीरपुर,कांगड़ा और ऊना जिलों के स्वयंसेवकों के साथ की गई महत्वपूर्ण बैठक !
  • बिलासपुर ! राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण !
  • बिलासपुर ! बामटा और कुड्डी पंचायत में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी !
  • बिलासपुर ! बिलासपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मोटर वाहन चालानों सहित विभिन्न मामलों का होगा आपसी समझौते से त्वरित निपटारा !
  • डलहौजी ! विश्व गुरु’ के दावे खोखले, अमेरिका के सामने झुकती मोदी सरकार ने देश की गरिमा गिराई” : मनीष सरीन !
  • बिलासपुर ! तकनीकी शिक्षा मंत्री राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं करेंगे शिरकत !
  • शिमला ! जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी ताकत दे रहे हैं राहुल गांधी : नरेश चौहान ! 
  • हमीरपुर ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दाडला पंचायत में महिला मंडलों का सम्मान 8 मार्च को !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर भाजपा में पोस्टर विवाद गरमाया, पूर्व महिला मोर्चा महामंत्री अंजू राणा ने लगाए भाजपा सुजानपुर पदाधिकारियों पर डराने-धमकाने के आरोप !
  • बनीखेत ! 4 किलो 664 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार !
  • शिमला ! मुकेश अग्निहोत्री ने किया हिमाचल प्रदेश के प्रमुख मंदिरों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक “हिमाचल के मंदिर” का किया विमोचन ! 
  • शिमला ! ईदगाह में भीषण आग से तीन मकान जलकर राख, विधायक हरीश जनारथा ने लिया जायजा !
  • मंडी ! नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारंभ !
  • शिमला ! 1 जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत पेंशनरों को वित्तीय लाभ जल्द जारी करे सरकार !
  • शिमला ! ईदगाह कॉलोनी में अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे शहरी विधायक हरीश जनारथा !
  • बिलासपुर ! पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला बड़ी धूमधाम के साथ हुआ संपन्न !
  • सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !
  • शिमला ! 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस अब जनता पर बिजली महंगी करने की तैयारी में : संदीपनी भारद्वाज !
और अधिक खबरें

शिमला ! धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर !

March 6, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस अब जनता पर बिजली महंगी करने की तैयारी में : संदीपनी भारद्वाज !

March 6, 2026 @ 09:46 pm

सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !

March 6, 2026 @ 09:42 pm

बिलासपुर ! पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला बड़ी धूमधाम के साथ हुआ संपन्न !

March 6, 2026 @ 09:30 pm
होम Khabar Himachal Seमुख्यमंत्री ने फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का शुभारम्भ किया !
  • खबर हिमाचल से

मुख्यमंत्री ने फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का शुभारम्भ किया !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - November 19, 2020 @ 06:27 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत हिमफैड और गुजरात स्टेट फर्टीलाईजर्स एण्ड कैमिकल्ज लिमिटेड (जीएसएफसी) के संयुक्त उपक्रम के तहत घरेलू तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का शुभारम्भ किया। जीएसएफसी ने हिमाचल प्रदेश में राज्य के किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट, न्यूट्री प्लस, अमोनियम सल्फेट और बोरोनेटिड कैल्शियम आदि पांच उत्पादों का उत्पादन आरम्भ किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का देश में उत्पादन करने के लिए जीएसएफसी को बधाई दी। इससे पूर्व इस उर्वरक को दूसरे देशों से आयात किया जाता था। उन्होंने कहा कि तरल उर्वरक का यह नया प्रयोग है, जो किसानों के लिए सहायक सिद्ध होगा क्योंकि इस उर्वरक का निर्माण देश के विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और विभिन्न उत्पादों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों को सशक्त करने के लिए विभिन्न नई योजनाएं आरम्भ की हैं और वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हंै। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने पूरे विश्व की आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया है परन्तु यह सन्तोष की बात है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र विकास और आर्थिक समृद्धि के पथ पर अग्रसर है। उनके आह्वान के परिणामस्वरूप विभिन्न औद्योगिक घरानों ने इस चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार किया है और पीपीई किट्स, मास्क इत्यादि जैसे विभिन्न उत्पाद देश में ही तैयार किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि जीएसएफसी और हिमफैड के संयुक्त उपक्रम से किसान लाभान्वित होंगे और उनके फसल उत्पादन में बढ़ौतरी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सेब की आर्थिकी 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की है और इन उर्वरकों से सेब उत्पादक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इन उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमफैड की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा किसानों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जीएसएफसी की विशेषज्ञता की सहायता ली जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन उर्रवकों से फसलों में विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकताओं की पूर्ति से फसल उत्पादन तथा गुणवत्ता में वृद्धि होगी। शहरी विकास और सहकारिता मन्त्री सुरेश भारद्वाज ने किसानों और बागवानों को सहायता प्रदान करने में हिमफैड के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेब और अन्य फलों के अलावा प्रदेश बड़े स्तर पर गैर मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 4400 सहकारी समितियां हैं और हिमफैड एक सर्वोच्च संगठन होने के नाते सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य में उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और पड़ोसी राज्यों के साथ इस मामले को उठाया जाए। हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने स्वागत भाषण में कहा कि हिमफैड को पिछले कुछ वर्षों के दौरान नुकसान हो रहा था, लेकिन पिछले दो वर्षों के दौरान 1.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है और घाटे को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमफैड प्रदेश में और अधिक पैट्रोल पम्प स्थापित करेगा, जिसके लिए 10 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। उन्हांेने मुख्यमंत्री से हिमफैड का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया। जीएसएफसी के मुख्य प्रबन्ध निदेशक अरविन्द अग्रवाल ने कहा कि जीएसएफसी और हिमफैड के मध्य समझौते से हिमाचल प्रदेश में बागवानी और कृषि क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीएसएफसी ने कैल्शियम नाइट्रेट और बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट का उत्पादन शुरू किया है, जिसे इससे पहले देश में आयात किया जाता था। उन्होंने कहा कि जीएसएफसी हिमाचल प्रदेश को वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 20 करोड़ रुपये के और अगले वित्त वर्ष के दौरान 31 करोड़ रुपये के उर्वरक उपलब्ध करवाएगा। हिमफैड के प्रबन्ध निदेशक केके शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमफैड के उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, एपीएमसी शिमला के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, भारतीय उर्वरक संस्था के निदेशक सतीश चन्द्रा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रगतिशील किसान इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत हिमफैड और गुजरात स्टेट फर्टीलाईजर्स एण्ड कैमिकल्ज लिमिटेड (जीएसएफसी) के संयुक्त उपक्रम के तहत घरेलू तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का शुभारम्भ किया। जीएसएफसी ने हिमाचल प्रदेश में राज्य के किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट, न्यूट्री प्लस, अमोनियम सल्फेट और बोरोनेटिड कैल्शियम आदि पांच उत्पादों का उत्पादन आरम्भ किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का देश में उत्पादन करने के लिए जीएसएफसी को बधाई दी। इससे पूर्व इस उर्वरक को दूसरे देशों से आयात किया जाता था। उन्होंने कहा कि तरल उर्वरक का यह नया प्रयोग है, जो किसानों के लिए सहायक सिद्ध होगा क्योंकि इस उर्वरक का निर्माण देश के विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और विभिन्न उत्पादों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों को सशक्त करने के लिए विभिन्न नई योजनाएं आरम्भ की हैं और वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हंै। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने पूरे विश्व की आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया है परन्तु यह सन्तोष की बात है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र विकास और आर्थिक समृद्धि के पथ पर अग्रसर है। उनके आह्वान के परिणामस्वरूप विभिन्न औद्योगिक घरानों ने इस चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार किया है और पीपीई किट्स, मास्क इत्यादि जैसे विभिन्न उत्पाद देश में ही तैयार किए जा रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जीएसएफसी और हिमफैड के संयुक्त उपक्रम से किसान लाभान्वित होंगे और उनके फसल उत्पादन में बढ़ौतरी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सेब की आर्थिकी 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की है और इन उर्वरकों से सेब उत्पादक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इन उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमफैड की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा किसानों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जीएसएफसी की विशेषज्ञता की सहायता ली जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन उर्रवकों से फसलों में विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकताओं की पूर्ति से फसल उत्पादन तथा गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

शहरी विकास और सहकारिता मन्त्री सुरेश भारद्वाज ने किसानों और बागवानों को सहायता प्रदान करने में हिमफैड के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेब और अन्य फलों के अलावा प्रदेश बड़े स्तर पर गैर मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 4400 सहकारी समितियां हैं और हिमफैड एक सर्वोच्च संगठन होने के नाते सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य में उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और पड़ोसी राज्यों के साथ इस मामले को उठाया जाए।

हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने स्वागत भाषण में कहा कि हिमफैड को पिछले कुछ वर्षों के दौरान नुकसान हो रहा था, लेकिन पिछले दो वर्षों के दौरान 1.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है और घाटे को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमफैड प्रदेश में और अधिक पैट्रोल पम्प स्थापित करेगा, जिसके लिए 10 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। उन्हांेने मुख्यमंत्री से हिमफैड का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया।

जीएसएफसी के मुख्य प्रबन्ध निदेशक अरविन्द अग्रवाल ने कहा कि जीएसएफसी और हिमफैड के मध्य समझौते से हिमाचल प्रदेश में बागवानी और कृषि क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीएसएफसी ने कैल्शियम नाइट्रेट और बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट का उत्पादन शुरू किया है, जिसे इससे पहले देश में आयात किया जाता था। उन्होंने कहा कि जीएसएफसी हिमाचल प्रदेश को वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 20 करोड़ रुपये के और अगले वित्त वर्ष के दौरान 31 करोड़ रुपये के उर्वरक उपलब्ध करवाएगा।

हिमफैड के प्रबन्ध निदेशक केके शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

हिमफैड के उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, एपीएमसी शिमला के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, भारतीय उर्वरक संस्था के निदेशक सतीश चन्द्रा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रगतिशील किसान इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला । महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य पर विद्यार्थी परिषद ने अर्पित की पुष्पांजलि !
पिछला लेख चम्बा ! कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों और पैरा लीगल वालंटियर के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! बुजुर्ग नेता कब तक करेंगे पार्टी को मजबूत, युवाओं को आगे आने की जरूरत : विक्रमादित्य सिंह !

March 6, 2026 @ 08:14 pm

हमीरपुर ! व्यास नदी में मिला युवती का शव, स्थानीय गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान !

March 6, 2026 @ 01:43 pm

हमीरपुर ! कुसुम फाउंडेशन द्वारा हमीरपुर,कांगड़ा और ऊना जिलों के स्वयंसेवकों के साथ की गई महत्वपूर्ण बैठक !

March 6, 2026 @ 02:05 pm

बिलासपुर ! राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण !

March 6, 2026 @ 04:58 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला बड़ी धूमधाम के साथ हुआ संपन्न !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! ईदगाह कॉलोनी में अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे शहरी विधायक हरीश जनारथा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 1 जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत पेंशनरों को वित्तीय लाभ जल्द जारी करे सरकार !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर !

विशाल सूद-March 6, 2026 @ 09:48 pm

0
शिमला , 06 मार्च [ विशाल सूद ] : ​हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के आठ प्रमुख

शिमला ! 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस अब जनता पर बिजली महंगी करने की तैयारी में : संदीपनी भारद्वाज !

March 6, 2026 @ 09:46 pm

सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !

March 6, 2026 @ 09:42 pm

बिलासपुर ! पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला बड़ी धूमधाम के साथ हुआ संपन्न !

March 6, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! ईदगाह कॉलोनी में अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे शहरी विधायक हरीश जनारथा !

March 6, 2026 @ 09:15 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से

शिमला ! 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस अब जनता पर बिजली महंगी करने की तैयारी में : संदीपनी भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !