- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 06 मार्च [ विशाल सूद ] ! शुक्रवार को सोलन पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज्यसभा चुनाव में अनुराग शर्मा को टिकट दिए जाने पर पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया है।उन्होंने कहा कि एक सही निर्णय पार्टी हाई कमान ने लिया है जिससे यह पता लगता है कि पार्टी का आम कार्यकर्ता भी आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब संसद में अकेले कांग्रेस के सांसद वहां पर मौजूद हो। उन्होंने कहा कि अब राज्यसभा सांसद प्रदेश के हितों की रक्षा करने के लिए संसद में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने वित्त सचिव से चर्चा की है जिसमें बताया गया है कि 6000 करोड़ का जो गैप सामने आया है उसे केंद्र के समक्ष उठाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी इस विषय को केंद्र के समक्ष उठा रहे हैं और वह भी स्वयं इसको उठा रहे हैं। वहीं लोकसभा राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा नेता राज्यसभा सांसद कांग्रेस के जा रहे हैं ऐसे में हिमाचल के मसलों और यहां की समस्याओं को उठाने का वहां पर वह प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने आनंद शर्मा द्वारा बीते कल दिए गए बयान पर कहा कि आंनद शर्मा वे वरिष्ठ नेता है चार बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें अच्छा मौका कई बार दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का आनंद शर्मा जी के प्रति काफी सम्मान है और आगे भी उसे चीज को निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान का निर्णय जो होता है उसे सभी को मानना होता है। और पार्टी सभी को देखते हुए निर्णय लेती है।उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता को संदेश देने के लिए इस तरह का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी इस तरह के निर्णय लेने की जरूरत है और इस पर मंथन करने की जरूरत है कि जहां पर कांग्रेस लगातार शिकस्त खा रही है वहां पर युवा चेहरे उतारे जाए और लोग धरातल पर जाकर लोगों से मिले, युवाओं महिलाओं और बुजुर्ग वर्गों से मिलकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोग कब तक पार्टी को मजबूत करते रहेंगे लेकिन युवाओं को अब आगे आने की जरूरत है और बुजुर्ग उनका मार्गदर्शन करेंगे।
सोलन , 06 मार्च [ विशाल सूद ] ! शुक्रवार को सोलन पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज्यसभा चुनाव में अनुराग शर्मा को टिकट दिए जाने पर पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया है।उन्होंने कहा कि एक सही निर्णय पार्टी हाई कमान ने लिया है जिससे यह पता लगता है कि पार्टी का आम कार्यकर्ता भी आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब संसद में अकेले कांग्रेस के सांसद वहां पर मौजूद हो। उन्होंने कहा कि अब राज्यसभा सांसद प्रदेश के हितों की रक्षा करने के लिए संसद में आवाज उठाएंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि उन्होंने वित्त सचिव से चर्चा की है जिसमें बताया गया है कि 6000 करोड़ का जो गैप सामने आया है उसे केंद्र के समक्ष उठाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी इस विषय को केंद्र के समक्ष उठा रहे हैं और वह भी स्वयं इसको उठा रहे हैं। वहीं लोकसभा राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि युवा नेता राज्यसभा सांसद कांग्रेस के जा रहे हैं ऐसे में हिमाचल के मसलों और यहां की समस्याओं को उठाने का वहां पर वह प्रयास करेंगे।
वहीं उन्होंने आनंद शर्मा द्वारा बीते कल दिए गए बयान पर कहा कि आंनद शर्मा वे वरिष्ठ नेता है चार बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें अच्छा मौका कई बार दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का आनंद शर्मा जी के प्रति काफी सम्मान है और आगे भी उसे चीज को निभाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान का निर्णय जो होता है उसे सभी को मानना होता है। और पार्टी सभी को देखते हुए निर्णय लेती है।उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता को संदेश देने के लिए इस तरह का फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी इस तरह के निर्णय लेने की जरूरत है और इस पर मंथन करने की जरूरत है कि जहां पर कांग्रेस लगातार शिकस्त खा रही है वहां पर युवा चेहरे उतारे जाए और लोग धरातल पर जाकर लोगों से मिले, युवाओं महिलाओं और बुजुर्ग वर्गों से मिलकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोग कब तक पार्टी को मजबूत करते रहेंगे लेकिन युवाओं को अब आगे आने की जरूरत है और बुजुर्ग उनका मार्गदर्शन करेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -