पंचायत चुनाव पर बोले मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान, सरकार के तीन सालों के प्रयास सराहेगी जनता
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 06 मार्च [ विशाल सूद ] ! कांगड़ा के 47 वर्षीय अनुराग शर्मा ने हिमाचल से इकलौती राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भर दिया है किसी और उम्मीदवार के न होने पर उनका राज्यसभा जाना लगभग तय है. इसे लेकर अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है. नरेश चौहान ने कहा कि राज्यसभा के लिए फैसला पार्टी हाइकमान तय करता है और अनुराग शर्मा के रूप में एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया गया है. नरेश चौहान ने कहा कि आम कार्यकर्ता राज्यसभा तक पहुंच सकता है, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं. राहुल गांधी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी ताकत दे रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि आम वर्कर भी कहीं भी पहुंच सकता है. नरेश चौहान ने कहा कि दो साल पहले जैसी परिस्थितियां इस बार नहीं बनी हैं। उन्होंने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारते हुए कहा कि पिछली बार 6 लोग कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद बीजेपी में चले गए थे और उस समय बीजेपी ने मिसयूज ऑफ पॉवर किया था. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नंबर के हिसाब से चलता है, इसलिए इस बार बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार नहीं दिया. वहीं, डिजास्टर एक्ट हटाने के बाद पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. 30 मई तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पिछले तीन साल में सरकार ने जो प्रयास किए हैं, उन्हें लोग सराहेंगे. जनता के बीच सरकार की नीतियां स्पष्ट और साफ दिखाई दे रही हैं. नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा जो दूध को मिनिमम प्राइस देगा। मुख्यमंत्री का ध्येय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और इसकी झलक बजट में भी दिखाई देगी. उन्होंने कहा कि जब सरकार को सत्ता मिली थी तब राज्य की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन हिमाचल के लोग समझते हैं कि सरकार क्या काम कर रही है.
शिमला , 06 मार्च [ विशाल सूद ] ! कांगड़ा के 47 वर्षीय अनुराग शर्मा ने हिमाचल से इकलौती राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भर दिया है किसी और उम्मीदवार के न होने पर उनका राज्यसभा जाना लगभग तय है. इसे लेकर अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है. नरेश चौहान ने कहा कि राज्यसभा के लिए फैसला पार्टी हाइकमान तय करता है और अनुराग शर्मा के रूप में एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया गया है.
नरेश चौहान ने कहा कि आम कार्यकर्ता राज्यसभा तक पहुंच सकता है, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं. राहुल गांधी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी ताकत दे रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि आम वर्कर भी कहीं भी पहुंच सकता है. नरेश चौहान ने कहा कि दो साल पहले जैसी परिस्थितियां इस बार नहीं बनी हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारते हुए कहा कि पिछली बार 6 लोग कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद बीजेपी में चले गए थे और उस समय बीजेपी ने मिसयूज ऑफ पॉवर किया था. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नंबर के हिसाब से चलता है, इसलिए इस बार बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार नहीं दिया.
वहीं, डिजास्टर एक्ट हटाने के बाद पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. 30 मई तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते हैं.
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पिछले तीन साल में सरकार ने जो प्रयास किए हैं, उन्हें लोग सराहेंगे. जनता के बीच सरकार की नीतियां स्पष्ट और साफ दिखाई दे रही हैं. नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा जो दूध को मिनिमम प्राइस देगा।
मुख्यमंत्री का ध्येय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और इसकी झलक बजट में भी दिखाई देगी. उन्होंने कहा कि जब सरकार को सत्ता मिली थी तब राज्य की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन हिमाचल के लोग समझते हैं कि सरकार क्या काम कर रही है.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -