- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर, 6 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दाढ़ला ग्राम पंचायत के अंतर्गत हनुमान मंदिर परिसर में इस 8 मार्च को आठवीं बार सुबह 10:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा पंचायत के सभी महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन अभिषेक राणा ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि यह आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में 8वीं बार होगा। इससे पहले 7 बार पूरे विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को सम्मानित किया जा चुका है। 8 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में राजेंद्र राणा महिला मंडलों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट का उद्देश्य हर पंचायत में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि संस्था इससे पहले सात बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को सम्मानित करने का सौभाग्य हासिल कर चुकी है और अब 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से क्रमबद्ध तरीके से यह सिलसिला फिर से शुरू किया जा रहा है।
हमीरपुर, 6 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दाढ़ला ग्राम पंचायत के अंतर्गत हनुमान मंदिर परिसर में इस 8 मार्च को आठवीं बार सुबह 10:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा पंचायत के सभी महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा।
ट्रस्ट के चेयरमैन अभिषेक राणा ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि यह आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में 8वीं बार होगा। इससे पहले 7 बार पूरे विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को सम्मानित किया जा चुका है। 8 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में राजेंद्र राणा महिला मंडलों को सम्मानित करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट का उद्देश्य हर पंचायत में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि संस्था इससे पहले सात बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को सम्मानित करने का सौभाग्य हासिल कर चुकी है और अब 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से क्रमबद्ध तरीके से यह सिलसिला फिर से शुरू किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -