- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 06 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला के ईदगाह इलाके में बीते रोज लगी भीषण आग में तीन मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं आज शिमला शहरी क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में तीन घर पूरी तरह से जल गए हैं, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। विधायक ने कहा कि ईदगाह क्षेत्र की गलियां काफी संकरी हैं, जिसके कारण आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी दमकल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर आसपास के अन्य मकानों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि एक प्रभावित परिवार के घर में शादी का कार्यक्रम था। इस दौरान घर में रखे करीब 70 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए और जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि अभी नुकसान का सही आकलन कर पाना मुश्किल है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। विधायक ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन जल्द ही नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा उपलब्ध करवाएगा, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते राहत कार्य शुरू किया जा सके।
शिमला , 06 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला के ईदगाह इलाके में बीते रोज लगी भीषण आग में तीन मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वहीं आज शिमला शहरी क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में तीन घर पूरी तरह से जल गए हैं, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
विधायक ने कहा कि ईदगाह क्षेत्र की गलियां काफी संकरी हैं, जिसके कारण आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी दमकल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर आसपास के अन्य मकानों को बचा लिया।
उन्होंने बताया कि एक प्रभावित परिवार के घर में शादी का कार्यक्रम था। इस दौरान घर में रखे करीब 70 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए और जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि अभी नुकसान का सही आकलन कर पाना मुश्किल है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन जल्द ही नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा उपलब्ध करवाएगा, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते राहत कार्य शुरू किया जा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -